एक्सप्लोरर

Maharashtra: शिक्षक है या हैवान! होमवर्क नहीं करने पर छात्रा को पहले बेरहमी से पीटा, फिर गर्म लोहे से...

Navi Mumbai: एक शिक्षक ने तीन साल की बच्ची के साथ हैवानियत दिखाई है. पहले तो बच्ची को जमकर पीटा फिर इतने से भी मन नहीं भरा तो तवा गर्म करके उसके शरीर के कई हिस्सों पर लगा दिया.

Teacher Thrashed Student: चंद रोज पहले शिक्षक दिवस मनाया गया और सभी शिष्यों ने अपने गुरुओं को बधाई दी. एक शिक्षक अपने छात्र के जीवन में अलग ही स्थान रखता है, लेकिन कुछ शिक्षक ऐसे भी होते हैं, जिनको भक्षक बनते देर नहीं लगती. वो अपनी गुरु की मर्यादा को तार-तार करके ऐसे काम कर देते हैं, जिससे इस समाज को सिवाय बदनामी के और कुछ नहीं मिलता है. ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के मुंबई से सटे नवी मुंबई से आया है, जहां पर शिक्षक ने अपने छात्र के साथ ऐसा बर्ताव किया, जिससे किसी भी रूह कांप जाए. 

मुंबई (Mumbai) के पड़ोसी शहर नवी मुंबई के खारघर इलाक़े में एक शिक्षिका (Teacher) ने 3 साल की बच्ची को होमवर्क (Homework) पूरा न होने पर पहले बेहरमी से पीटा फिर लोहे का तवा गर्म करके उसे दागा. लड़की के शरीर पर जले हुए निशान की जांच में खुलासा हुआ कि साढ़े तीन साल की बच्ची को महिला शिक्षक ने गुस्से में तवा गर्म करके उसके शरीर में कई जगह लगा दिया.

इस मामले में महिला शिक्षक के खिलाफ बाल शोषण की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है. हालांकि, अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है. आरोपी खारघर की रहने वाली महिला है जो मकरंद विहार, घरकुल सोसाइटी सेक्टर 15 खारघर इलाके में ट्यूशन क्लास लेती है. अजीनाथ बावरे की साढ़े तीन साल की बेटी भी इसी ट्यूशन क्लास में पढ़ती है.

घर आने पर हुआ मामले का खुलासा

8 तारीख को हमेशा की तरह उसके माता-पिता (Parents) ने मासूम को शाम 4 बजे क्लास में छोड़ दिया और रात 8 बजे अपनी लड़की को वापस क्लास (Class) से घर लाए. वापस आने पर देखा तो बच्ची के गालों और हाथों पर जले के निशान पड़े हुए थे और पीड़िता कुछ बोल नहीं पा रही थी. हालांकि देर रात मामले का खुलासा हुआ और यह साफ हो गया कि उसे गरम तवे से मारा गया था. माता-पिता ने उसका इलाज किया और सोमवार देर रात महिला शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज कराया.  

ये भी पढ़ें: Mumbai News: दोहा से आया यात्री बेल्ट में छिपाकर लाया था 1 करोड़ की सोने की डस्ट, मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़ा गया

ये भी पढ़ें: Mumbai Crime: महिला सहकर्मी का पीछा करने और अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में पुलिस अधिकारी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget