एक्सप्लोरर

Swati Maliwal Assault: 'एक्टिंग के बजाय लिया जाए एक्शन', स्वाति मालीवाल संग मारपीट से 'आगबबूला' हुए पूर्व पति नवीन जयहिंद

Swati Maliwal: स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस में विभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है. पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है.

Swati Maliwal News: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. मालीवाल के साथ मारपीट करने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव (पीए) विभव कुमार पर केस दर्ज कर लिया गया है. राज्यसभा सांसद मालीवाल के साथ हुए 'दुर्व्यवहार' पर उनके पूर्व पति नवीन जयहिंद का भी बयान सामने आया है. उन्होंने आप नेता संजय सिंह को निशाने पर लिया है. 

नवीन जयहिंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, "सांसद संजय सिंह, स्वाति को सच में बहन मानते हो तो उसके घर के बजाय उसे थाने लेकर जाओ. कायर गीदड़ों पर एफआईआर करवाओ. एक्टिंग करने के बजाय एक्शन लिया जाए." हालांकि, उनके बयान के बाद ही खबर आई कि दिल्ली पुलिस ने मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया है. स्वाति ने फोन कर बताया था कि उनके साथ दिल्ली सीएम के आवास पर विभव कुमार ने मारपीट की थी. 

मालीवाल का हुआ मेडिकल चेकअप

स्वाति मालीवाल कल रात मेडिकल चेकअप कराने के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल गईं. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त पीएस कुशवाह के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 1.50 बजे स्वाति मालीवाल का बयान दर्ज किया. बयान के अनुसार, स्वाति मालीवाल अरविंद केजरीवाल के ड्राइंग रूम में बैठी थीं, तभी विभव कुमार ने अंदर घुसकर उनके साथ मारपीट की. पीटीआई के मुताबिक, स्वाति ने दावा किया कि उस समय केजरीवाल घर के अंदर मौजूद थे.

घटना पर ना करें राजनीति: स्वाति मालीवाल

वहीं, स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट की घटना पर राजनीति नहीं करने की अपील की है. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, "मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था. मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है. मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी. पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं. जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूं. जिन लोगों ने चरित्र हनन करने की कोशिश की, ये बोला की दूसरी पार्टी के इशारे पर कर रही है, भगवान उन्हें भी खुश रखे. देश में अहम चुनाव चल रहा है, स्वाति मालीवाल जरूरी नहीं है, देश के मुद्दे जरूरी हैं. बीजेपी वालों से खास गुज़ारिश है इस घटना पे राजनीति न करें."

यह भी पढ़ें: तलाक को जीवन की सबसे अच्छी घटना क्यों मानती हैं AAP की स्वाति मालीवाल? अरविंद केजरीवाल की गिनाई ये खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
LIVE: छात्रों के मुद्दे पर आर-पार, लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही स्थगित
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
NDA की बैठक में PM मोदी के हाथों में तिरंगा, वंदे मातरम् के लगे नारे, वीडियो वायरल
Weather Today: देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
देशभर में मानसून का कहर, दिल्ली-NCR से उत्तराखंड तक बारिश से हुआ बुरा हाल
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
आकाश आनंद पर दिखा मायावती की नसीहतों का असर... तेवर वही, अंदाज नया
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
इंटरनेशनल क्रिकेट में कितने किलो के बैट से खेलते हैं खिलाड़ी?
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Monsoon Picnic Safety Tips: मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
मानसून पिकनिक पर जा रहे हैं? बच्चों को जरूर बताएं ये पांच सेफ्टी टिप्स
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
दिल्ली के स्कूलों में रोजाना 30 मिनट अनिवार्य रीडिंग, लंच ब्रेक में भी खुली रहेगी लाइब्रेरी 
Embed widget