एक्सप्लोरर

National Mathematics Day: आज है महान गणितज्ञ रामानुजन का जन्मदिन, जानिए इनके बारे में

भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर गणित दिवस मनाया जाता है.हर साल 22 दिसंबर को देश विदेश के गणितज्ञ ख़ास तौर पर रामानुजन को याद करते हैं. इस दिन मैथ्स के टीचर्स और जानकार छात्रों को मैथ्स की बारीकियां बताते हैं.

National Mathematics Day: भारत के लोगों के लिए 22 दिसंबर बेहद गौरवशाली माना जाता है. इसी दिन महान गणितज्ञ रामानुजन का जन्म हुआ था. दुनियाभर में उनके जन्मदिन को 'गणित दिवस' के रूप में मनाया जाता है. रामानुजन ने ना सिर्फ मैथ्स को अलग पहचान दिलाई बल्कि कई ऐसे थियोरम और फॉर्मूले दिए जो आज भी बहुत काम के माने जाते हैं. आइए, उनके और इस दिन के बारे में विस्तार से जानते हैं.

भारत के महान गणितज्ञ रामानुजन के जन्मदिन के अवसर पर गणित दिवस मनाया जाता है. हर साल 22 दिसंबर को देश विदेश के गणितज्ञ ख़ास तौर पर उन्हें याद करते हैं. रामानुजन ने बहुत कम समय में फ्रैक्शन, इनफाइनाइट सीरिज, नंबर थ्योरी, मैथमेटिकल एनालिसिस के बारे में लोगों को जानकारी दी. उन्होंने मैथ्स के क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई. बता दें कि आर्यभट्ट, ब्रह्मगुप्त और महावीर जैसे लोगों का भी इस क्षेत्र में योगदान अहम माना जाता है.

जानिए क्यों मनाया जाता है ये ख़ास दिन

इस दिन को मैथ्स के प्रति लोगों के इंटरेस्ट को बढ़ने के लिए मनाया जाता है. आज के समय में जहां युवा पीढ़ी कुछ नया जानना-समझना चाहती है, ऐसे में मैथ्स के प्रति छात्रों में इंटरेस्ट जगाना भी ज़रूरी समझा जाता है. इस दिन मैथ्स के टीचर्स और जानकार छात्रों को मैथ्स की बारीकियां बताते हैं. साथ ही साथ उन्हें मैथ्स से संबंधित ख़ास बातें बताते हैं. टीचर्स और जानकारों का मानना है कि छात्रों में सीखने की इच्छा ज्यादा होती है. ऐसे में उन्हें मैथ्स के प्रति इंटरेस्ट जगाना ज़रूरी होता है.

रामानुजन के जीवन पर एक नज़र 

जानकारी के लिए बता दें कि श्रीनिवास अयंगर रामानुजन का जन्म 22 दिसंबर,1887 को कोयंबटूर के ईरोड गांव में हुआ था. वे एक ब्राह्मण परिवार से बिलोंग करते थे. उन्हें देश-दुनिया के महान गणित विचारकों में गिना जाता है. ऐसा माना जाता है कि उन्हें बचपन से ही मैथ्स के प्रति लगाव था. भारत सरकार ने उनके जीवन की उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए 22 दिसंबर यानी उनकी जयंती को राष्ट्रीय गणित दिवस घोषित किया था.

रामानुजन का 32 साल की उम्र में निधन हो गया. साल 2015 में उनकी जीवनी पर आधारित फिल्म 'The Man Who Knew Infinity'  रिलीज हुई थी. इस फिल्म में उनके जीवन से जुड़े कई किस्से दिखे हैं. फिल्म के माध्यम से उनके जीवन में आए उतार-चढ़ाव को भी विस्तार से समझाया गया है. साल 1976 में ट्रिनीटी कॉलेज की लाइब्रेरी से एक पुराना रजिस्टर मिला था जिसमें थियोरम और कई फॉर्मूले लिखे हुए थे. इन थियोरम को अब तक कोई सॉल्व नहीं कर सका है. इस रजिस्टर को 'रामानुजन नोट बुक' के नाम से भी जाना जाता है.

ये भी पढ़ें :-

मुंबई एयरपोर्ट पर युगांडा की महिला गिरफ्तार, सैंडल में छुपा रखी थी ढाई करोड़ की हीरोइन

कोलकाता: शुभेंदु अधिकारी आज होंगे विधानसभा स्पीकर के सामने पेश, अस्वीकार हो चुका है इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget