एक्सप्लोरर

National Herald Case: ED के सामने 13 जून को पेश होंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने बनाया ये खास प्लान

Congress on ED Summon: कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ईडी के सामने पेश होंगे. राहुल गांधी 13 जून को पेश होंगे. वहीं सोनिया गांधी अभी कोरोना से संक्रमित हैं.

Congress on ED Notice To Sonia and Rahul Gandhi: नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होंगे. कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) और राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ईडी के सामने पेश होंगे क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि हम कानून को मानने वाली पार्टी हैं. हम नियमों का अनुसरण करते हैं. अगर उन्हें तलब किया गया है तो निश्चित तौर पर वे जाएंगे. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा (Pawan Khera) ने कहा कि हम बीजेपी की तरह नहीं है. हमें याद है जब अमित शाह 2002 से 2013 के दौरान भागते फिर रहे थे.  खेड़ा ने कहा कि हमें कोई घबराहट नहीं है. वो लोग नियमों को तोड़कर नोटिस भिजवाते हैं. उन्हें समझ आएगा कि किससे पाला पड़ा है. ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था.

ED के समन को शक्ति प्रदर्शन में बदलने की तैयारी?

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 13 जून को ईडी के सामने पेश होंगे. राहुल गांधी के पेशी की सुबह कांग्रेस के सभी सांसदों को पार्टी मुख्यालय आने को कहा गया है. यानी ईडी के समन को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन में बदलने की कोशिश करेगी. उधर, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं.

13 जून को ईडी के सामने पेश होंगे राहुल गांधी

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) गत गुरुवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और उनकी जांच रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं आई है. नेशनल हेराल्ड केस (National Herald Case) में कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं. राहुल गांधी पिछले हफ्ते स्वेदश लौटे हैं.

ये भी पढ़ें:

Naqvi on Al Qaeda: अलकायदा की धमकी पर नकवी का जवाब- ये संगठन मुसलमानों के लिए हिफाजत नहीं मुसीबत है

Cabinet Decision on MSP: किसानों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने 14 फसलों की MSP की तय, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Parliament Monsoon Session LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
LIVE: 'तानाशाही नहीं चलेगी...', राज्यसभा में केंद्र के खिलाफ नारेबाजी कर रहा विपक्ष
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO पद के इंटरव्यू की आई डेट, फाइनल राउंड में पहुंचे 18 कैंडिडेट
'उनकी काबिलियत पर शक...', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
'उनकी काबिलियत पर शक', रोहित-विराट के वर्ल्ड कप में खेलने पर बोले अजिंक्य रहाणे
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget