एक्सप्लोरर

National Herald Case: सोनिया गांधी से आज 6 घंटे हुई पूछताछ, ED ने कल फिर बुलाया

National Herald Case: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से आज दूसरी बार ईडी ने नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ की.

न्यूज़ पेपर नेशनल हेराल्ड (National Herald) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से आज की पूछताछ खत्म हो गई है. उनसे करीब छह घंटे तक एजेंसी ने पूछताछ की. सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने उन्हें कल यानि बुधवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है.

सोनिया गांधी, बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बेटी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) के साथ सुबह करीब 11 बजे दिल्ली में एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर विद्युत लेन में स्थित ईडी के कार्यालय पहुंची थीं. इसके बाद करीब आधे के लिए लंच के लिए ईडी दफ्तर से निकलीं और फिर करीब साढ़े तीन बजे वापस वापस पहुंचीं. अधिकारियों ने बताया कि प्रियंका ईडी कार्यालय के एक अन्य कमरे में रुकी हुई थीं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी मां से मिल सकें और उन्हें दवाएं या चिकित्सा सहायता मुहैया करा सकें.

सोनिया (75) से पहली बार 21 जुलाई को मामले में दो घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की गई थी. तब उन्होंने एजेंसी के 28 सवालों के जवाब दिए थे. प्रवर्तन निदेशालय अखबार ‘नेशनल हेराल्ड’ का मालिकाना हक रखने वाली ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रहा है.

इसी मामले में राहुल गांधी से भी एजेंसी 50 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ कर चुकी है. कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक द्वेष की भावना से की गई कार्रवाई करार दिया है.

हिरासत में राहुल गांधी
राहुल गांधी और कांग्रेस के कई अन्य सांसदों ने संसद भवन से मार्च निकाला. ये सभी राष्ट्रपति भवन की तरफ बढ़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विजय चौक पर रोक दिया. इसके बाद इन नेताओं ने वहां धरना दिया. राहुल गांधी जमीन पर बैठ गए. इसके बाद पुलिस ने राहुल और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया. हिरासत में लिए जाने से पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी जी राजा हैं और भारत में पुलिस राज है.’’

राहुल ने तस्वीर के साथ ट्वीट किया, ''तानाशाही देखिए, शांतिपूर्ण प्रदर्शन नहीं कर सकते, महंगाई और बेरोज़गारी पर चर्चा नहीं कर सकते. पुलिस और एजेंसियों का दुरूपयोग करके, हमें गिरफ़्तार करके भी, कभी चुप नहीं करा पाओगे.  'सत्य' ही इस तानाशाही का अंत करेगा.''

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ''देश के ‘राजा’ का हुक्म है - जो बेरोज़गारी, महंगाई, गलत GST, अग्निपथ पर सवाल पूछेगा - उसे कारागृह में डाल दो. भले ही मैं अभी हिरासत में हूं, भले ही देश में अब जनता की आवाज़ उठाना जुर्म हो, लेकिन वो हमारा हौसला कभी नहीं तोड़ पाएंगे.''

Monsoon Session: लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से विपक्ष के 19 सांसदों को किया गया निलंबित, वेल में जाकर की थी नारेबाजी

Amarnath Flood: अमरनाथ में गुफा के पास फिर आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक को जबरन ले गए अस्पताल, अभिजीत दीपके का भूख हड़ताल का ऐलान, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन क्या-क्या हुआ?
सोनम वांगचुक को ले गए अस्पताल, भूख हड़ताल पर अभिजीत दीपके, CJP प्रोटेस्ट के 29वें दिन के बड़े अपडेट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में निर्मोही अखाड़े ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, की ये बड़ी मांग
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget