एक्सप्लोरर

Amarnath Flood: अमरनाथ में गुफा के पास फिर आई बाढ़, सैकड़ों लोगों को किया रेस्क्यू

Amarnath Flood: अमरनाथ की गुफा के आसपास भारी बारिश के कारण बाढ़ आई है. अब तक सैकड़ों तीर्थयात्रियों को सुरक्षित निकाला गया है.

Flood In Amarnath: अमरनाथ की गुफा (Amarnath Cave) के पास भारी बारिश (Rain) के कारण फिर से बाढ़ आई है. गुफा के आसपास पहाड़ों में बारिश के कारण आज दोपहर करीब 3 बजे जलाशयों और आसपास के झरनों में बाढ़ आ गई. तत्काल अलर्ट जारी किया गया. अब तक 4,000 से अधिक तीर्थयात्रियों को सुरक्षित क्षेत्र से बाहर निकाल लिया गया है, स्थिति नियंत्रण में है. वहीं खराब मौसम के कारण पंचतरणी और पवित्र गुफा के बीच अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) स्थगित कर दी गई है. 

अधिकारियों के मुताबिक पवित्र गुफा मंदिर के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश हुई, जिससे पास की एक छोटी नदी में जलस्तर बढ़ गया. अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण तीर्थयात्रियों को वापस पंचतरणी शिविर में ले जाया गया. 

मौसम ठीक होने पर शुरू होगी यात्रा

भारी बारिश के कारण किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि मौसम ठीक होने के साथ ही यात्रा पुन: शुरू कर दी जाएगी. इससे पहले बीती 8 जुलाई को भी अमरनाथ की गुफा के पास बादल फटा था. उस घटना में पंद्रह लोगों की मौत हो गई थी और 40 से अधिक लापता हो गए थे. 8 जुलाई को शाम करीब साढ़े पांच बजे बादल फटने की सूचना मिली थी. जिसमें गुफा के पास बने कई तंबू तबाह हो गए थे. 

बादल फटने के बाद भी स्थगित हुई थी यात्रा

सुरक्षा बलों की आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया था. घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए सेना के हेलीकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया था. यात्रा को भी तब स्थगित कर दिया गया था. जिसके बाद 16 जुलाई को फिर से यात्रा शुरू की गई थी. 

अब तक 2.30 लाख तीर्थ यात्री कर चुके हैं बाबा बर्फानी के दर्शन

43 दिन लंबी वार्षिक अमरनाथ यात्रा बीते 30 जून को दो प्रमुख मार्गों (दक्षिण कश्मीर का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल का 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग) से शुरू हुई थी. अधिकारियों के अनुसार, इस साल अब तक 2.30 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं. 

यात्रा के दौरान कुल 36 तीर्थ यात्रियों की मौत

अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर समाप्त होगी. अधिकारियों के मुताबिक, इस बार अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान कुल 36 तीर्थ यात्रियों की मौत हुई है. वहीं, 15 अन्य तीर्थ यात्रियों को 8 जुलाई को पवित्र गुफा के पास बादल फटने (Amarnath Cloudburst) के बाद अचानक आई बाढ़ में अपनी जान गंवानी पड़ी थी. 

ये भी पढ़ें- 

Amarnath Yatra के बादल फटने के समय का वीडियो सामने आया, टेंटो पर कहर बनकर टूटा सैलाब

Amarnath Yatra 2022: जम्मू से अमरनाथ यात्रा फिर निलंबित, खराब मौसम और श्रीनगर-जम्मू नेशनल राजमार्ग की बुरी हालत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget