एक्सप्लोरर

Flag Disrespect Viral Video: तिरंगे से साफ कर रहा टेबल, वायरल वीडियो पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति तिरंगे से टेबल साफ करता दिख रहा है और अब इसे लेकर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

Viral Video Controversy: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से टेबल और कुर्सियां साफ करता नजर आ रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये व्यक्ति आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले का डिप्टी रजिस्ट्रार है. वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने इस वीडियो को शेयर करते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

वीडियो पर प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं. लोटन राम निषाद नाम के एक यूजर ने इस वीडियो के शेयर करते हुए लिखा कि "इस वीडियो को शेयर करो जब तक इसकी अकड़ खत्म न हो जाए. ये राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर रहा है." वहीं सुरेंद्र तिवारी ने आंध्र प्रदेश सरकार से वीडियो की सत्यता जांचकर अधिकारी को सस्पेंड और गिरफ्तार करने की मांग की. एक अन्य यूजर ने इसे "निंदनीय और बर्दाश्त से बाहर" बताया और तुरंत कार्रवाई की मांग की.  

क्या है वीडियो की असली सच्चाई?

जांच में पता चला कि ये मामला अनंतपुर का नहीं बल्कि ओडिशा के सिमली पंचायत का है. वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कोई डिप्टी रजिस्ट्रार नहीं बल्कि पंचायत का एग्जीक्यूटिव ऑफिसर प्रशांत कुमार स्वैन है. रिपोर्ट्स के अनुसार ये वीडियो करीब दो साल पुराना है. उस समय इस घटना को लेकर खूब विवाद हुआ था, जिसके बाद प्रशांत कुमार ने माफी मांगते हुए कहा था कि काम के दबाव के चलते उससे ये गलती हुई और उसने यकीन दिलाया कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं होगी. 

राष्ट्रीय गौरव अपमान अधिनियम के तहत केस दर्ज

जानकारी के मुताबिक पुराने विवाद के दौरान प्रशांत कुमार स्वैन के खिलाफ ओडिशा के पुरी जिले के कोनार्क पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था. उस पर राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत केस दर्ज हुआ और उसे गिरफ्तार भी किया गया. बताया जा रहा है कि माफी मांगने के बावजूद ये मामला कानूनी रूप से गंभीरता से लिया गया था.

राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान सर्वोपरि

हालांकि वीडियो की सच्चाई सामने आ चुकी है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ है. इस घटना से ये स्पष्ट होता है कि राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है. ऐसे मामलों में गलती को सुधारने और भविष्य में इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जरूरत है. ये हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है, जिसका अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: Delhi Elections 2025: दिल्ली चुनाव में पीएम मोदी की एंट्री! झुग्गी वालों को फ्लैट की चाबी देंगे प्रधानमंत्री, सावरकर के नाम पर कॉलेज का शिलान्यास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget