एक्सप्लोरर

JKCA Scam Case: अदालत में पेश नहीं हुए फारूक अब्दुल्ला, जेकेसीए घोटाले के मामले में हो रही थी पहली सुनवाई

Court Summons Farooq Abdullah: जेकेएनसी (JKNC) चीफ फारूक अब्दुल्ला खराब सेहत का हवाला देते हुए जेकेसीए (JKCA) घोटाले की पहली सुनवाई में अदालत नहीं पहुंचे. वह 2001 से 2012 तक जेकेसीए के अध्यक्ष थे.

Srinagar Court Summons Farooq Abdullah: बहुचर्चित जम्मू-कश्मीर क्रिकेट संघ-जेकेसीए (Jammu And Kashmir Cricket Association-JKCA) घोटाले पर शनिवार को श्रीनगर की अदालत में पहली सुनवाई हुई. इस सुनवाई में नेशनल कांफ्रेंस (National Conference-JKNC) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) पेश नहीं हो पाए. जेकेएनसी के चीफ ने अदालत में हाजिर न होने को लेकर अपनी सेहत संबंधी दिक्कतों का हवाला दिया है. गौरतलब है कि यह घोटाला उस समय का है जब फारूक अब्दुल्ला जेकेसीए के चीफ थे.

मनी लॉन्ड्रिंग पर थी सुनवाई

जम्मू और कश्मीर क्रिकेट संघ (जेकेसीए) घोटाले में पहली सुनवाई पर नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला "स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों" का हवाला देते हुए अदालत के सामने पेश नहीं हुए. जम्मू-कश्मीर में कथित वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग का मामला क्रिकेट एसोसिएशन की आज सुनवाई होनी थी. उन्हें श्रीनगर (Srinagar) के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश की अदालत में बुलाया गया था. इस दौरान जेकेएनसी चीफ अब्दुल्ला के वकील इश्तियाक अहमद खान ने अदालत को बताया कि जेकेएनसी अध्यक्ष सेहत संबंधी दिक्कतों की वजह से अदालत में उपस्थित नहीं हो पा रहे हैं. इस पर न्यायाधीश ने वकील खान से कहा कि अब्दुल्ला को सुनवाई की अगली तारीख पर अदालत में उपस्थित होना चाहिए, जो 26 सितंबर को सूचीबद्ध है. वकील खान ने अदालत को बताया कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला उस सुनवाई में शामिल होंगे.

23 जुलाई को भेजा गया था समन

गौरतलब है कि 23 जुलाई 2022 को मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जेकेएनसी चीफ फारूक अब्दुल्ला और अन्य के खिलाफ दायर एक शिकायत पर समन जारी किया था. इस मामले में एजेंसी ने श्रीनगर से सांसद अब्दुल्ला से कई बार पूछताछ की है. सूबे के पूर्व सीएम रहे फारूक अब्दुल्ला  2001 से 2012 तक जेकेसीए के अध्यक्ष थे. जेकेसीए में 2004 और 2009 के बीच कथित वित्तीय हेराफेरी के इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो- (CBI) और ईडी कर रहे हैं. ईडी इस मामले में पहले ही 21 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क कर चुकी है.

इसमें अब्दुल्ला की 11.86 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति भी शामिल है. ईडी (ED) ने दावा किया कि उसकी अब तक की जांच से पता चला है कि अहसान अहमद मिर्जा (पूर्व कोषाध्यक्ष, जेकेसीए) ने जेकेसीए के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर 51.90 करोड़ रुपये के जेकेसीए फंड का दुरुपयोग किया था. उन्होंने इस पैसे का इस्तेमाल अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक देनदारियां निपटाने के लिए किया. जांच एजेंसियों ने श्रीनगर के राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के आधार पर जेकेसीए पदाधिकारियों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच शुरू की. बाद में हाईकोर्ट के निर्देश पर मामला सीबीआई (CBI) को ट्रांसफर कर दिया गया था. सीबीआई ने जेकेसीए के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ 43.69 करोड़ रुपये के धन के हेराफेरी के मामले में आरोप पत्र दायर किया है.

ये भी पढ़ेंः

Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला से कल ED करेगी पूछताछ, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में घोटाले का है मामला

JKCA Scam Case: फारूक अब्दुल्ला को श्रीनगर की कोर्ट ने किया समन, ये है पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज

Embed widget