एक्सप्लोरर

Jammu-Kashmir: फारूक अब्दुल्ला से कल ED करेगी पूछताछ, जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में घोटाले का है मामला

ED Summoned to Farooq Abdullah: ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को 31 मई 2022 के लिए समन जारी किया गया है. 

JACA Scam: जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (JACA) में हुए कथित घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) मंगलवार को जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री तथा जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व प्रमुख फारूक अब्दुल्ला (JACA Chief and Former CM Farooq Abdullah) से श्रीनगर में पूछताछ करेगा. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ₹11करोड़ से ज्यादा की संपत्ति प्रारंभिक तौर पर जब्त कर चुका है. ईडी के एक आला अधिकारी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन घोटाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को 31 मई 2022 के लिए समन जारी किया गया है. 

इस समन के तहत उनसे श्रीनगर स्थित ईडी कार्यालय में पूछताछ होगी. यह घोटाला उस समय का है जब फारूक अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के प्रमुख थे. मामले में फारूक अब्दुल्ला पर आरोप है कि जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में तमाम नियम कानूनों को ताक पर रखकर अनेक काम किए गए जिसके चलते एसोसिएशन को 46 करोड़ रुपए से ज्यादा का घोटाला हुआ. इस मामले को हाईकोर्ट के निर्देश पर जांच के लिए सीबीआई को सौंपा गया था. 

मनी लांड्रिंग के तहत जारी किया गया समन
सीबीआई ने इस मामले की जांच के बाद फारूक अब्दुल्ला और उनके सहयोगियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दायर किया था. ईडी के आला अधिकारी के मुताबिक एफ आई आर के आधार पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लांड्रिंग एक्ट के तहत अपनी जांच शुरू की थी. केंद्रीय जांच एजेंसी अब इस मामले की जांच कर रही है. फारूक अब्दुल्ला को यह समन धनशोधन रोकथाम कानून के तहत जारी किया गया है. फारूक अब्दुल्ला को 31 मई को ईडी के दिल्ली स्थित मुख्यालय में तलब किया गया है.

इस मामले में ईडी जब्त कर चुकी है 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
आपको बता दें कि साल 2019 में भी इस घोटाले के बारे में फारूक अब्दुल्ला से पूछताछ की जा चुकी है. साथ ही इस मामले में फारूक अब्दुल्ला के अन्य सहयोगियों से भी पूछताछ की गई थी. ईडी के मुताबिक इस मामले में 11 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जप्त की जा चुकी है. फिलहाल ईडी एक बार फिर फारूक अब्दुल्ला से मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से पूछताछ करेगा. इस पूछताछ को लेकर जम्मू-कश्मीर की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो सकता है.

यह भी पढ़ेंः 

PM Cares For Children: पीएम मोदी बोले- कोरोना जैसी महामारी में हुई थी मेरी नानी की मौत, 'मां की ममता' के बिना गुज़रा मेरी मां का बचपन

Mumbai Serial Blast: मुंबई धमाके के 4 आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत, गुजरात ATS से CBI ने कस्टडी में लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म...'
दशहरे के मंच से तीखे सियासी तीर: पीएम मोदी बोले- राष्ट्र के दुश्मन, अखिलेश ने कहा- 'BJP को खत्म'
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है कोई स्थायी समाधान
Explained: हर साल अक्टूबर-नवंबर में ही क्यों दिल्ली की सांस घुटने लगती है? क्या है समाधान
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?
'बांग्लादेश जैसे हालात भारत में...', रिजीम चेंज की बात पर क्या बोले CM शुभेंदु अधिकारी?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
वियतनाम जाने की चर्चा के बीच कांग्रेस ने शेयर की राहुल गांधी की तस्वीर, क्या कुछ कहा?
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
यूपी में 11 सीटों पर चुनाव, जानें सपा और बीजेपी के कौन हैं प्रत्याशी
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस: पीएम ने दी श्रद्धांजलि, अमित शाह बोले- 'उन पुलिसकर्मियों को नमन, जिन्होंने...'
Tiger Shroff Firing Case: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई, हथियार मॉड्यूल का किया खुलासा, चार गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जिम्बाब्वे के नाम जुड़ा दुनिया का सबसे अनचाहा रिकॉर्ड, टीम इंडिया से मिली हार
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
जॉर्जिया मेलोनी का एक्शन, इटली के Gen-Z प्रदर्शनकारियों पर चलेगा केस, मां-बाप से होगी वसूली
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
200 हथियार और 151 तलवारें, BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने किया शस्त्र पूजन
Pickle Storage Tips: सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
सालों-साल नहीं खराब होगा अचार! जार में न करें ये 1 बड़ी भूल
Embed widget