एक्सप्लोरर

Telangana:'नारियल पानी ले आओ', पुलिस को बुलाने के लिए होता था सीक्रेट कोड का इस्तेमाल, कुछ ऐसा था TRS का प्लान

Telangana: साइबराबाद पुलिस ने बताया कि उन्होंने रोहित को 3 आरोपियों - रामचंद्र भारती, नंद कुमार और सिंह्याजी स्वामी के साथ बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए एक वॉयस रिकॉर्डर भी दिया था.

Telangana: नारियल पानी ले आओ... तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) के 4 विधायकों और साइबराबाद पुलिस (cyberabad police) के बीच दलबदल (Horse Trading) के लिए इसी कोडवर्ड इस्तेमाल हुआ था. टीआरएस ने बीजेपी (BJP) पर विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया था. हॉर्स ट्रेडिंग के लिए करोड़ों रुपयों का ऑफर करने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए विधायकों ने ही पुलिस को मोइनाबाद फार्महाउस (Form House) बुलाया था. यहां पर सत्ताधारी पार्टी टीआरएस ने बीजेपी पर विधायकों की खरीद फरोख्त करने की कोशिश का आरोप लगाया था पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था. बाद में एसीबी कोर्ट (ACB Court) के आदेश के बाद आरोपियों को छोड़ दिया गया. 

गुरुवार (28 अक्टूबर) की रात भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने अदालत के समक्ष साइबराबाद पुलिस की पेश की गई रिमांड रिपोर्ट में पुलिस ने कहा कि उन्होंने तंदूर विधायक पायलट रोहित रेड्डी के स्वामित्व वाले फार्महाउस में बड़े हॉल के अंदर 3 जासूसी कैमरे पहले से लगाए थे. पुलिस ने कहा कि उन्होंने रोहित को तीन आरोपियों - रामचंद्र भारती, नंद कुमार और सिंह्याजी स्वामी के साथ बातचीत रिकॉर्ड करने के लिए एक वॉयस रिकॉर्डर भी दिया था.

पुलिस के पास बातचीत का रिकॉर्ड

रोहित के अलावा, अन्य तीन विधायक गुववाला बलाराजू, रेगा कांथा राव और बी हर्षवर्धन रेड्डी मौजूद थे. पुलिस ने आरोपी भारती और कुछ लोगों के बीच कथित फोन चैट के स्क्रीनशॉट भी संलग्न किए, जिनके नाम सुनील कुमार बंसल बीजेपी और संतोष बीजेपी के रूप में सेव किए गए थे. हालांकि पुलिस ने इन नामों को कोई पदनाम नहीं दिया है. भारती और बंसल के बीच बातचीत का शब्दशः संदर्भ में कहा गया है, “हरि नमस्ते बंसल जी. तेलंगाना के बारे में आपसे महत्वपूर्ण बात करने की जरूरत है कृपया कुछ समय सुझाएं जहां मैं चर्चा कर सकूं.”

40 विधायकों को तोड़ने की साजिश

एक आरोपी और संतोष बीजेपी के बीच एक अन्य संदेश में कहा गया है "कुल 25 सदस्य हमारे साथ जुड़ने के लिए तैयार हैं, वे सभी मेरे सर्कल में हैं, बिना गलती के 40 सदस्यों के जल्दी से जल्दी शामिल होने की योजना है." पुलिस ने यह भी कहा कि भारती ने टीआरएस विधायकों के साथ बातचीत के दौरान तुषार नाम के एक व्यक्ति को फोन किया, जिसे रोहित ने रिकॉर्ड कर लिया. रोहित रेड्डी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, “दिल्ली के रामचंद्र भारती और नंद कुमार ने शिकायतकर्ता से मुलाकात की. उन्होंने भाजपा में शामिल होने और भाजपा उम्मीदवार के रूप में अगला चुनाव लड़ने के लिए उनके साथ बातचीत की, जिसके लिए उन्होंने 100 करोड़ और केंद्र सरकार के नागरिक अनुबंध की पेशकश की.”

विधायकों को तोड़ने के लिए 50 करोड़ तक की पेशकश

रोहित ने कहा कि अगर वह भाजपा में शामिल नहीं हुए तो उन्हें आपराधिक मामलों और ईडी और सीबीआई द्वारा छापेमारी की धमकी दी गई. अन्य विधायकों के लिए, उन्होंने भाजपा में शामिल होने के लिए 50 करोड़ रुपये की पेशकश की. नंदा कुमार ने बताया कि वह विधायक के फार्महाउस पूजा में शामिल होने गए थे. नंदा कुमार ने कहा, "मैं सिंह्याजी के साथ 'संराज्यलक्ष्मी' पूजा के लिए वहां गया था. मुझे नहीं पता कि पुलिस को हमें गिरफ्तार करने के लिए क्या सूचना मिली थी. हमने कुछ भी गलत नहीं किया है. पुलिस ने हमें न्यायाधीश के सामने पेश किया और मुझे विश्वास है कि कानूनी तंत्र जीत गया है. मुझे कुछ नहीं करना है रोहित रेड्डी ने जो कहा है या अन्य आरोप लगाए हैं उसके साथ. कोई घोटाला नहीं है." 

ये भी पढ़ें-

गुजरात में अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, कहा- बीजेपी ने पूछा ही नहीं कौन होगा सीएम, AAP को जनता दे सुझाव

Gujarat Elections: गुजरात चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी में सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
CJP प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET के सेकंड टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
प्रोटेस्ट और इस्तीफे की मांग के बीच NEET टॉपर से मिले धर्मेंद्र प्रधान, बोले - 'मुझे भरोसा है...'
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget