एक्सप्लोरर

MP के राजगढ़ में बांध का लोकार्पण करेंगे पीएम मोदी, बांध से प्रभावित किसान कर सकते हैं विरोध

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी की प्रदेश यात्रा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण को अहम माना जा रहा है.

नई दिल्ली/राजगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी अपनी एक दिवसीय मध्य प्रदेश यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले में बांध सहित शिवराज सरकार की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेगें. इनमें एक सिंचाई परियोजना और शहरी परिवहन योजना भी शामिल हैं. वहीं बांध से प्रभावित होने वाले किसान मुआवजा नहीं मिलने पर पीएम मोदी का विरोध कर सकते हैं. मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी की प्रदेश यात्रा और विकास परियोजनाओं के लोकार्पण को अहम माना जा रहा है. प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश यात्रा के दौरान राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना ‘सूत्र सेवा‘ सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम मोदी पीएम मोदी आज भोपाल से मोहनपुरा और उसके बाद इंदौर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. मोहनपुरा परियोजना की लागत 3,866.34 करोड़ रुपए है और इसके जलाशय की जल-भराव क्षमता 5730 लाख घन मीटर है. जलाशय से 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी सिंचाई के साथ ही लगभग 400 ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी. सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजना का होगा शुभारंभ इस परियोजना से राजगढ़ जिले के 727 गांव लाभान्वित होंगे. आज ही पीएम मोदी इंदौर में 4713.75 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' का शुभारंभ भी करेंगे. शहरी स्वच्छ सर्वे 2018 के विजेता शहरों को देंगे अवॉर्ड इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे. इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी शहरी स्वच्छ सर्वे 2018 में विजेता प्रथम तीन शहर इंदौर, भोपाल और चण्डीगढ़ के प्रतिनिधियों को अवॉर्ड प्रदान करेंगे. गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2017 की रैकिंग को इस साल बरकरार रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
LIVE: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प, 1500 हिरासत में
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोटचोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
'झूठ बोल रहे राहुल गांधी', राष्ट्रपति से मिलने के बाद वोटचोरी पर दिए बयान पर भड़की बीजेपी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी
दीपके, सौरभ दास और रांका को हिरासत में लेकर कहां ले गई पुलिस? सामने आई बड़ी जानकारी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget