एक्सप्लोरर

'22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया', पहलगाम हमले के 1 महीने बाद पीएम मोदी ने दुनिया को दिया मैसेज | बड़ी बातें

PM Modi in Bikaner: पीएम मोदी ने बीकानेर में पहलगाम हमले पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि देश को झुकने नहीं देंगे और दुनिया ने देखा है कि जब "सिंदूर बारूद बन जाता है" तो क्या होता है.

PM Modi in Bikaner Speech: पहलगाम हमले के 1 महीने बाद राजस्थान की धरती पर पीएम मोदी जब पहुंचे तो उनके तेवर आतंक के खिलाफ बेहद तीखे नजर आए. प्रधानमंत्री मोदी ने सरहद के करीब से दुनिया को वो मैसेज दिया, जिसे पाकिस्तान कभी नहीं भूलेगा. पीएम मोदी ने उग्र भाव में आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर की बात की. पीएम मोदी ने कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि दुनिया ने देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है.

1. पहलगाम हमले पर पीएम मोदी ने कहा, "हमने 22 तारीख के हमले के जवाब में 22 मिनट में आतकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. सरकार ने तीनों सेना को खुली छूट दी थी, जिसके बाद आर्मी ने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया."

2. पीएम मोदी बोले, "देश ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे और मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि कल्पना से बड़ी कार्रवाई हुई." उन्होंने कहा, "आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं- 1. भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा. समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्तें भी हमारी होंगी. 2. दूसरा एटम बम की गीदड़भभकी से भारत डरने वाला नहीं है. 3. तीसरा, आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे."

3. पीएम मोदी ने कहा, "आतंकवादियों ने धर्म पूछकर हमारी बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया था. वो गोलियां पहलगाम में चली थीं, लेकिन उन गोलियों से 140 करोड़ देशवासियों का सीना छलनी हुआ था."

4. पीएम मोदी बोले, "पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है. मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है. अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है. हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी."

5. पीएम मोदी ने कहा, "आज आपके आशीर्वाद से, सेना के शौर्य से हम सब उस प्रण पर खरे उतरे हैं. हमारी सरकार ने तीनों सेनाओं ने ऐसा चक्रव्यूह रचा कि पाकिस्तान घुटने टेकने पर मजबूर हो गया."

6. पीएम ने दुनिया को मैसेज देते हुए बताया, "हमने आतंकियों के सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए. दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है."

7. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, "ये संयोग ही है कि पांच साल पहले जब बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी, तब मेरी पहली जनसभा राजस्थान में ही सीमा पर हुई थी. वीर भूमि का ही ये तप है कि ऐसा संयोग बन जाता है. अभी ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो उसके बाद मेरी पहली जनसभा फिर यहां वीरभूमि राजस्थान की सीमा पर बीकानेर में आप सभी के बीच हो रही है. पूर्व में मैंने कहा था कि एयरस्ट्राइक के बाद जब आया था कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने दूंगा. मैं देश नहीं झुकने दूंगा."

8.  पीएम मोदी ने कहा, "यहीं से कुछ ही दूर सीमा पार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस पता नहीं आगे कब खुलेगा. आईसीयू में पड़ा है. भारत की सेना के अचूक प्रहार ने इस एयरबेस को तहस नहस कर दिया है. पीएम मोदी ने अमेरिका को संदेश देते हुए कहा कि ये भारत का संकल्प है, दुनिया की कोई ताकत इस संकल्प से डिगा नहीं सकती है." 

9. पीएम मोदी बोले, "आज मैं राजस्थान की धरती से देशवासियों से बड़ी नम्रता के साथ कहना चाहता हूं- मैं देश के कोने कोने में जो तिरंगा यात्राओं का हुजूम चल रहा है. मैं देशवासियों से कहता हूं कि जो सिंदूर मिटाने निकले थे, उन्हें मिट्टी में मिलाया है. जो हिंदुस्तान का लहू बहाते थे, आज कतरे कतरे का हिसाब चुकाया है. जो सोचते थे भारत चुप रहेगा, आज वो घरों में दुबके पड़े हैं."

10. पीएम मोदी ने ये भी कहा, "जो अपने हथियारों पर घमंड करते थे, आज वो मलबे के ढेर में दबे हुए हैं. ये शोध प्रतिशोध का खेल नहीं, ये न्याय का नया स्वरूप है. ये ऑपरेशन सिंदूर है. ये सिर्फ आक्रोश नहीं है, ये समस्त भारत का रौद्र रूप है."

ये भी पढ़ें-

'ये सिंदूर नहीं बारूद है'... सरहद से पीएम मोदी ने पढ़ी वो कविता, जो सीधे शहबाज शरीफ के सीने में चुभेगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
कतर के पूर्व अमीर के निधन पर राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा, भारत सरकार का फैसला
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले - 'उनके नेतृत्व में भारत 2047 तक...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला; गड़बड़ियों पर RSS ने जताई चिंता, कहा - 'भविष्य में कोई...'
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, चौंकाने वाला खुलासा
‘आत्महत्या कर लूंगा...’ 2012 के यूपी चुनाव से पहले मनमोहन सिंह ने क्यों कही थी ये बात, बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
पिता खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए थे सुप्रीम लीडर मुज्तबा? 'मिस्ट्रीमैन' के राज से उठा पर्दा
Delhi News: दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
दिल्ली के अलीपुर में हादसा, पानी में डूबने से 2 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'मैंने उन्हें छोड़ा था...', दीपिका पादुकोण को डेटिंग के बयान पर मुजम्मिल इब्राहिम ने तोड़ी चुप्पी, दी सफाई
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'शराब पार्टी सब करो...', भारत से टी20 सीरीज जीतने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने खिलाड़ियों को दी खुली छूट
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
'मौत से चंद घंटे से पहले लिंडसे ने मुझसे की थी बात,' करीबी US सीनेटर की मौत पर ट्रंप का बड़ा खुलासा
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
परिवार है या जिला? इस घर में रहते हैं 83 लोग, 6 पीढ़ियां एक साथ बनाती है खाना- वीडियो वायरल
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
जिन्होंने दिलाई बालेन शाह को सत्ता अब वही खींच रहे कुर्सी, नेपाल में फिर सड़कों पर उतरा Gen-Z
Embed widget