एक्सप्लोरर

Election Result 2022: गुजरात में BJP की रिकॉर्ड जीत पर पीएम मोदी ने दिया पहला बयान, हिमाचल का भी किया जिक्र

Gujarat Himachal Election Result 2022: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के बाद पीएम नरेंद्र मोदी का रिएक्शन आया है.

Gujarat Himachal Election Result: गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने अपने गृह राज्य में बीजेपी की रिकॉर्ड जीत पर कहा, ''धन्यवाद गुजरात. अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं. लोगों ने विकास की राजनीति को आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे. मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं.''

पीएम मोदी ने हिमाचल की जनता का भी धन्यवाद किया. उन्होंने कहा, ''मैं हिमाचल प्रदेश की जनता को बीजेपी के प्रति स्नेह और समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं. हम आने वाले समय में राज्य की आकांक्षाओं को पूरा करने और लोगों के मुद्दों को उठाने के लिए काम करते रहेंगे.''

गुजरात में बीजेपी फिर सत्ता में वापसी कर रही है. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 182 विधानसभा सीट में से 126 जीत चुकी तो 30 पर आगे चल रही है. कांग्रेस एक बार फिर चुनाव हार गई. हिमाचल में कांग्रेस को बहुमत मिलता दिख रहा है. अभी कांग्रेस 38 सीट जीत चुकी तो 2 पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 18 जीती तो 7 पर आगे चल रही है. अन्य ने तीन सीट जीती है. 

हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के बहुमत के आंकड़े पार करने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वह जनादेश का सम्मान करते हैं. उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा दे दिया है. वहीं गुजरात में बीजेपी के सीएम चेहरे भूपेंद्र पटेल फिर से राज्य की कमान संभालेंगे. प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष प्रमुख सीआर पाटिल ने गुरुवार(8 दिसंबर) को कहा कि पटेल 12 दिसंबर को फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. 

क्यों फिर से सीएम बन रहे हैं भूपेंद्र पटेल
पाटीदार आरक्षण आंदोलन के कारण बीजेपी 2017 में 99 सीटों पर सिमट गई थी. पार्टी ने 1995 के बाद सबसे कम सीटें जीती थी. पाटीदार के उपसमूह ‘केडवा’ से ताल्लुक रखने वाले भूपेंद्र पटेल को तरक्की देकर और फिर मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर पार्टी ने ‘केडवा’ पाटीदार समुदाय को रिझाने की योजना बनाई थी. 

ये भी पढ़ें: Gujarat, Himachal Result 2022 Live: गुजरात में खिला कमल- 12 दिसंबर को फिर CM पद की शपथ लेंगे भूपेंद्र पटेल, हिमाचल में कांग्रेस ने लहराया परचम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
सुप्रीम कोर्ट ने जज बनने के लिए 3 साल वकालत की शर्त की खत्म, अब कितना समय लगेगा?
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
‘जरा सोचिए कि…’, पैलेट गन पर एफआईआर के बाद राहुल गांधी का जानें पहला रिएक्शन
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेना पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget