एक्सप्लोरर

नरेंद्र मोदी ने बांधे उप सभापति हरिवंश की तारीफों के पुल, विपक्ष ने कहा- PM की बिहार चुनाव पर है नजर

इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. जेडीयू और भाजपा दोनों एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. जबकि बिहार के रहने वाले और जेडीयू के नेता हरिवंश नारायण सिंह एनडीए की ओर से उप सभापति चुने गए हैं.

नई दिल्ली: कृषि बिल को लेकर पिछले दो दिनों से चल रहे हंगामे के बीच प्रधानमंत्री के ट्वीट ने राजनीति गर्म कर दी है. उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह ने अपने घर से चाय लेकर सुबह धरने पर बैठे सांसदों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया. लेकिन सांसदों ने चाय पीने से इनकार कर दिया. उपसभापति की सादगी से प्रभावित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किए. उन्होंने लिखा कि 'बिहार की धरती ने सदियों पहले पूरे विश्व को लोकतंत्र की शिक्षा दी थी. आज उसी बिहार की धरती से प्रजातंत्र के प्रतिनिधि बने श्री हरिवंश जी ने जो किया, वह प्रत्येक लोकतंत्र प्रेमी को प्रेरित और आनंदित करने वाला है'. उनके इस ट्वीट के बाद राजनीति ने नया मोड़ ले लिया है. विपक्ष का आरोप है कि बिहार चुनाव में लाभ लेने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा राजनीति की जा रही है. संजय सिंह ने कहा कि बिहार को लेकर हो रही है राजनीति. जिस पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने तो साफ कर दिया कि ये मामला बिहार चुनाव का प्रमुख मुद्दा रहने वाला है.

गौरतलब इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं. जेडीयू और भाजपा दोनों एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे. जबकि बिहार के रहने वाले और जेडीयू के नेता हरिवंश नारायण सिंह एनडीए की ओर से उप सभापति चुने गए हैं. ऐसे में जब प्रधानमंत्री मोदी ने आज उनके समर्थन में तीन ट्वीट किया तो विपक्ष ने उसे बिहार चुनाव से जोड़ दिया. संजय सिंह, डेरेक ओ ब्रेयन ने सीधा आरोप लगाया कि उप सभापति की आड़ में प्रधानमंत्री मोदी बिहार की राजनीति कर रहे हैं.

पीएम मोदी ने धरने पर बैठे निलंबित सांसदों के लिए उप सभापति के घर से चाय ले जाने की भी तारीफ की.

प्रधानमंत्री ने बिहार से आने वाले हरिवंश की तारीफ करते हुए बिहार की महान लोकतांत्रिक परंपरा को याद किया

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'माननीय राष्ट्रपति जी को माननीय हरिवंश जी ने जो पत्र लिखा, उसे मैंने पढ़ा. पत्र के एक-एक शब्द ने लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था को नया विश्वास दिया है. यह पत्र प्रेरक भी है और प्रशंसनीय भी. इसमें सच्चाई भी है और संवेदनाएं भी. मेरा आग्रह है, सभी देशवासी इसे जरूर पढ़ें.'

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, 'हर किसी ने देखा कि दो दिन पहले लोकतंत्र के मंदिर में उनको किस प्रकार अपमानित किया गया, उन पर हमला किया गया और फिर वही लोग उनके खिलाफ धरने पर भी बैठ गए. लेकिन आपको आनंद होगा कि आज हरिवंश जी ने उन्हीं लोगों को सवेरे-सवेरे अपने घर से चाय ले जाकर पिलाई. यह हरिवंश जी की उदारता और महानता को दर्शाता है. लोकतंत्र के लिए इससे खूबसूरत संदेश और क्या हो सकता है. मैं उन्हें इसके लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं.' उनके ट्वीट अलग अलग मायने निकाले जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
CJI-NALSAR विवाद: बार काउंसिल ने फैसला पलटा, दीपके करेंगे मनन मिश्रा के खिलाफ आंदोलन?
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'युवाओं की एक और बड़ी जीत...' NALSAR विवाद पर सौरव दास
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
Exclusive: पाकिस्तानी बर्बरता के खिलाफ बड़ा फैसला, न टैक्स देगी और न बिल भरेगी PoK की जनता
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
राजस्थान में UCC का बिगुल, अब शादी से विरासत तक बदलेंगे नियम
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
'परिवार उजड़ गए, अपनों को खो दिया...' विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी
विभाजन विभीषिका दिवस पर इमोशनल हुए पीएम मोदी, कहा- 'अपनों को खो दिया'
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
कौन हैं मनन कुमार मिश्रा? जिनके आदेश पर मचा बवाल, अभिजीत दीपके ने मांगा इस्तीफा
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Nag Panchami 2026: करियर, शादी या बिजनेस में आ रही है रुकावट? नाग पंचमी पर करें भारत के इन 5 चमत्कारिक नाग मंदिरों के दर्शन
Nag Panchami 2026: नागरकोइल से उज्जैन तक, ये हैं 5 मशहूर नाग मंदिर... जानिए किस मंदिर में जाने से दूर होंगी आपकी कौन-सी परेशानियां!
Embed widget