एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कही ये बात

Madhya Pradesh Road Accident: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में बुधवार रात बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं.

Dindori Road Accident News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के डिंडौरी सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है. डिंडौरी के बड़झर घाट पर एक पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 14 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 लोग घायल हैं. यह हादसा बुधवार (28 फरवरी) रात शहपुरा थाना व बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़झर घाट पर हुआ. आसपास के लोगों का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई थी.

इस हादसे की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑफिस (PMO) की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा गया, "मध्य प्रदेश के डिंडौरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है. मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करे. इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है."

सीएम मोहन यादव ने की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस हादसे के बाद दुख जताया. उन्होंने एक्स पर लिखा, डिंडौरी जिले में हुई वाहन दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है. दुख की इस घड़ी में हम सबकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. बाबा महाकाल से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं. प्रदेश सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं. प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके भी डिंडौरी पहुंच चुकी हैं.

पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, डिंडौरी सड़क हादसे का समाचार सुनकर हृदय व्यथित है. इस हृदयविदारक दुर्घटना में हताहत हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति देने व परिजनों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.

ये भी पढ़ें

Intel पेंटियम प्रोसेसर डिजाइन करने वाले अवतार सिंह सैनी की सड़क हादसे में मौत, आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Live: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
LIVE: 'किसके आदेश पर...', राहुल के हाथ में पोस्टर, संसद में विपक्ष का मार्च
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
NEET-UG के पैटर्न में होगा बड़ा बदलाव, SC में सरकार ने बताया प्लान
NEET-UG के पैटर्न में होगा बड़ा बदलाव, SC में सरकार ने बताया प्लान
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान, बोले- 'जनता की डिमांड...'
राजनीति में उतरेंगे अभिजीत दीपके! किया चौंकाने वाला ऐलान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
झारखंड में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक की एंट्री, दिया समर्थन, जानें- क्या कहा?
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
महबूबा मुफ्ती ने किया राष्ट्रध्वज का अपमान, गुस्से में बोले गिरिराज सिंह- 'वो आतंकी'
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
सुनील गावस्कर ने चुनी 2027 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम, बड़े-बड़े दिग्गज बाहर
Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
तमिलनाडु में महिलाओं को मिलेगा सोने का सिक्का, विजय सरकार का बड़ा ऐलान
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
'ये इंदिरा गांधी को गूंगी गुड़िया कहते थे लेकिन असल में...', संजय राउत का अमित शाह पर निशाना
Pradeep Rawat Death: किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
किस कैंसर से पीड़ित थे आमिर-असिन की जिंदगी तबाह करने वाले 'गजनी'?
Embed widget