एक्सप्लोरर

Narendra Modi Oath Ceremony: पहले मीटिंग, फिर सबकी सुनी राय... नरेंद्र मोदी ने ऐसे तैयार की अपनी कैबिनेट टीम

PM Narendra Modi News: बैठक में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सहयोगी दलों से पूछा कि वह कितने मंत्री पद चाह रहे हैं और BJP क्या सोच रही है. सहयोगियों ने जानकारी दी, तो BJP ने बैठक कर इसे फाइनल किया.

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: नरेंद्र मोदी आज (9 जून 2024) लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. उनके साथ कई कैबिनेट मिनिस्टर भी शपथ ग्रहण करेंगे. मंत्रालय को लेकर एनडीए के दलों की तरफ से लगातार हो रही मांग को लेकर जो अटकलें थीं अब उन पर विराम लग गया है. बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी ने सभी गठबंधन सहयोगियों को मना लिया है. पर इन सबके बीच लोगों के मन में सवाल है कि आखिर कैसे मोदी 3.0 का मंत्रिमंडल तय हुआ.  

सूत्रों के मुताबिक सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद जब तमाम सहयोगी दलों के नेताओ ने बीजेपी के आला नेतृत्व से मुलाकात की, उसी दौरान भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व में सहयोगी दलों से उनकी मांगों को लेकर जानकारी हासिल की. उस बैठक के दौरान बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने सहयोगी दलों से पूछा कि वह कितने मंत्री पद चाह रहे हैं और बीजेपी क्या सोच रही है.

शनिवार शाम लगी नामों पर आखिरी मुहर

बैठक के दौरान एनडीए के सहयोगी दलों ने अपनी-अपनी बातें और मांगें भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखीं. जिसके बाद बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन के दलों की मांगों को लेकर कई घंटों तक चर्चा की और उसके बाद सहयोगी दलों के नेताओं से भी इस पर विस्तार से चर्चा हुई. शनिवार शाम जब यह तय हो गया कि किस गठबंधन के दल को कितने मंत्री पद दिए जाएंगे उसके बाद उसकी जानकारी गठबंधन की अलग*अलग पार्टी के नेताओ को दी गई और उनकी हामी के बाद से कॉल जाने शुरू हुए.

30 मंत्री ले सकते हैं साथ में शपथ!

बताया जा रहा है कि नरेंद्र मोदी के साथ आज करीब 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं. हालांकि इसे लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बार कई नए चेहरों को मौका मिल सकता है. दरअसल इस चुनाव में बीजेपी के कई दिग्गज और पूर्व केंद्रीय मंत्री चुनाव हार चुके हैं. इसी वजह से उनकी जगह नए लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. 

ये भी पढ़ें

Modi Cabinet: पवन कल्याण, सिंधिया, मांझी... सांसदों के बजने लगे फोन, इन नेताओं को मंत्री बनने के लिए आई कॉल

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget