एक्सप्लोरर

Piyush Goyal Net Worth: पीएम मोदी के कैबिनेट मिनिस्टर पीयूष गोयल के पास है करोड़ों की संपत्ति, जानें सालाना कमाई

Narendra Modi Cabinet: पीयूष गोयल लोकसभा चुनाव 2024 में मुंबई उत्तर से मैदान में थे. वह पहली बार यहां से लोकसभा चुनाव लड़ रहे थे. पीयूष पीएम मोदी के पहले के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके हैं.

Narendra Modi Oath Taking Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ लेने के साथ ही अपने तीसरे कार्यकाल का आगाज कर चुके हैं. इसके साथ ही पीएम ने अपनी कैबिनेट टीम का भी ऐलान कर दिया है. अपने मंत्रियों की टीम में एक बार फिर पीएम मोदी ने पीयूष गोयल को शामिल किया है.

पीयूष गोयल इससे पहले के मोदी के दोनों कार्यकाल में भी मंत्री रह चुके हैं. पीएम मोदी के दूसरे टर्म में पीयूष गोयल के पास केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय का जिम्मा था. इस बार भी उन्हें काफी अहम मंत्रालय दिया गया है. आइए जानते हैं कितनी संपत्ति के मालिक हैं पीयूष गोयल.

लगातार बढ़ रही पीयूष गोयल की आय

पीयूष गोयल ने लोकसभा चुनाव के दौरान जमा कराए गए शपथ पत्र में बताया था कि उनके पास कुल 110.95 करोड़ रुपये की संपत्ति है. उनकी कुल संपत्ति में लगातार इजाफा हो रहा है. 2016 में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 95.37 करोड़ रुपये बताई थी. 2010 में कुल संपत्ति 30.34 करोड़ रुपये बताई थी. पीयूष गोयल की 2021-22 में कुल कमाई 1.33 करोड़ रुपये रही, जबकि 2022-23 में उनकी कमाई 87.61लाख रुपये हो गई.

पत्नी सीमा भी कमा रहीं लाखों रुपये

पीयूष गोयल ने अपने हलफनामे में बताया है कि 2020-21 में इनकी पत्नी सीमा की कमाई कुल 67.26 लाख रुपये हुई. वहीं, 2021-22 में इनकी पत्नी ने 62.50 लाख रुपये की कमाई की. 2022-23 में इनकी कमाई 70.96 लाख रुपये तक पहुंच गई.

बैंक खातों में जमा हैं 5.46 करोड़ रुपये

ऐफिडेविट के मुताबिक, पीयूष गोयल के बैंक खातों में 5.46 करोड़ रुपये जमा हैं, जबकि सीमा गोयल के बैंक खातों में छह करोड़ रुपये जमा हैं. पीयूष गोयल के पास 15.01 लाख रुपये की टोयोटा कोरोला अल्टिस, 34.14 लाख रुपये की टोयोटा कैमरी और 33.88 लाख रुपये की एक दूसरी टोयोटा कैमरी कार है.

करोड़ों रुपये की जूलरी के मालिक

पीयूष गोयल के पास करोड़ों का सोना भी है. उनके पास कुल 2057.20 ग्राम सोने की जूलरी है, जिसकी कुल कीमत 3.49 करोड़ रुपये है. इनकी पत्नी सीमा के पास 5581.42 ग्राम गोल्ड जूलरी है. इसकी कुल कीमत 3.70 करोड़ रुपये है. पीयूष गोयल के पास कुल 89.86 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 21.08 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है.

ये भी पढ़ें : उड़ान भरते ही फ्लाइट में लगी आग, मच गई अफरा-तफरी, करान पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: NDA की मंगल मिलन बैठक के लिए पहुंचे PM मोदी और अमित शाह
LIVE: NDA की मंगल मिलन बैठक के लिए पहुंचे PM मोदी और अमित शाह
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
पेपर लीक मामलों में ED का बड़ा एक्शन, जल्द शुरू होगी ताबड़तोड़ छापेमारी
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget