एक्सप्लोरर

सोनिया गांधी को सरकार का जवाब, इस साल मनरेगा में सबसे ज़्यादा हुआ है पैसे का आवंटन

इस वित्तीय वर्ष के पहले दो महीने यानी अप्रैल और मई के दौरान 6.69 करोड़ लोगों को मनरेगा के तहत काम दिया जा चुका है. मई महीने में औसतन रोज़ाना करीब 2.51 करोड़ लोगों को काम दिया गया.

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर मनरेगा को कमज़ोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद लॉकडाउन जैसे संकट के दौरान मनरेगा ने ग़रीबों की मदद की है.

इस साल सबसे ज़्यादा आवंटन सोनिया गांधी की ओर से महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोज़गार गारंटी योजना यानी मनरेगा को लेकर लगाए गए आरोपों का जवाब दिया गया है. भारत सरकार की ओर से ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2020-21 के दौरान के मनरेगा से जुड़े कुछ आंकड़े पेश किए हैं. मंत्रालय के मुताबिक़ इस साल मनरेगा में अबतक का रिकॉर्ड आवंटन किया गया है. इस साल इस योजना के लिए 1,01,500 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है.

इनमें क़रीब 60000 करोड़ रुपये का प्रावधान बजट में किया गया था, जबकि अतिरिक्त 42000 करोड़ रुपये का आवंटन कोरोना महामारी के मद्देनजर किया गया है. मंत्रालय के मुताबिक़ इसमें से बजट में किए गए आवंटन में से 31,493 करोड़ रुपए जारी भी कर दिए गए हैं, जो 50 फ़ीसदी से भी ज़्यादा हैं.

अब तक 6.69 करोड़ लोगों को मिला काम इस वित्तीय वर्ष के पहले दो महीने यानी अप्रैल और मई के दौरान 6.69 करोड़ लोगों को मनरेगा के तहत काम दिया जा चुका है. मई महीने में औसतन रोज़ाना करीब 2.51 करोड़ लोगों को काम दिया गया. ग्रामीण विकास मंत्रालय के मुताबिक ये पिछले साल मई के दौरान दिए गए काम से 73 फ़ीसदी ज़्यादा है. पिछले साल मई में औसतन रोज़ाना 1.5 करोड़ लोगों को काम दिया गया था.

अब तक 10 लाख काम पूरे किए गए अपने जवाब में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के पहले दो महीने में ही क़रीब 10 लाख काम पूरे किए जा चुके हैं. मंत्रालय के मुताबिक़ इनमें ज्यादातर काम जल संरक्षण, सिंचाई की व्यवस्था, पौधारोपण, साग सब्ज़ी के उत्पादन और अन्य ऐसे क्षेत्रों में दिए गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
सीमा हैदर ने परिवार संग मनाया स्वतंत्रता दिवस, पाकिस्तान पर जमकर बरसीं
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget