एक्सप्लोरर

कांग्रेस ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को लिखा पत्र, PM मोदी के नाम दर्ज हो सर्वाधिक विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड

गोवा कांग्रेस ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स को लिखे पत्र में कहा कि हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सुझाने में काफी खुशी हो रही है जिन्होंने चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान 41 यात्राएं कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है.

पणजी: कांग्रेस की गोवा इकाई ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स (जीडब्ल्यूआर) को पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर सर्वाधिक विदेशी दौरे करने का रिकॉर्ड दर्ज करने की मांग की. पत्र में कहा गया है , “हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सुझाने में काफी खुशी हो रही है जिन्होंने चार साल के अपने कार्यकाल के दौरान 41 यात्राएं कर विश्व रिकॉर्ड कायम किया है.”

गोवा कांग्रेस के महासचिव संकल्प अमोनकर की तरफ से ब्रिटेन स्थित जीडब्ल्यूआर के अधिकारियों को रजिस्टर्ड पोस्ट के जरिए भेजे गए पत्र में कहा गया है, "हम भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का सुझाव देते हुए बहुत खुश हैं. उन्होंने वर्ल्ड रिकार्ड स्थापित किया है. उन्होंने भारत के संसाधनों का सही उपयोग किया है और चार वर्षो में 52 देशों की 41 यात्राएं कर रिकार्ड स्थापित किया है. वह इसके लिए 355 करोड़ रुपये खर्च कर चुके हैं."

अमोनकर ने कहा है, "वह भारत की भावी पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बन गए हैं, क्योंकि किसी भी प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान विदेशों की इतनी यात्राएं नहीं की हैं." इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर मोदी के कार्यकाल में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 69.03 रुपये के स्तर तक पहुंच गया है.

अमोनकर ने पार्टी मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से कहा, "हम मोदी के कार्यकाल की विसंगतियों को दिखाना चाहते हैं, जहां प्रधानमंत्री ने देश से ज्यादा विदेशों में समय बिताया है."

कांग्रेस नेता थरूर बोले- BJP लोकसभा चुनाव जीती तो हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा भारत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget