एक्सप्लोरर

Corona Vaccination: पीएम मोदी लगवा सकते हैं कोरोना वैक्सीन, टीके पर लोगों में भरोसा जगाने के लिए उठाएंगे कदम

टीकाकरण की शुरुआत वाले दिन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे.

नई दिल्ली: देश में कोरोना की वैक्सीन लगाई जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. अभी पहले चरण के तहत देश में कोरोना वैक्सीनेशन किया जा रहा है. हालांकि कुछ लोगों के मन में अभी भी कोरोना वैक्सीन को लेकर संशय है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. टीकाकरण के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए प्रधानमंत्री और बाकी नेता वैक्सीन लगवाएंगे.

दरअसल, टीकाकरण की शुरुआत वाले दिन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे. इसके अलावा देश में कोरोना के टीके को लेकर भ्रम और अविश्वास को खत्म करने के लिए पीएम टीका लगवा सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक संसद में लोकसभा सचिवालय को ओर से तमाम सांसदो और उनके सहयोगियों का विवरण रजिस्टर किया है.

कब से शुरू होगा दूसरा चरण?

माना जा रहा है कि देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां, राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी टीका लगवाएंगे. 50 साल से ऊपर के सभी सांसदों और विधायकों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाएगी. हालांकि पहला चरण अप्रैल महीने तक चलना है. इस चरण में फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया रहा है. हालांकि टीकाकरण की रफ्तार बेहद धीमी है और कुल तीन करोड़ फ्रंट लाइन वर्कर को टीका लगाया जाना है. ऐसे में फिलहाल यह साफ नहीं है कि देश में दूसरा चरण कब से शुरू होगा.

विपक्ष ने साधा निशाना

पीएम मोदी ने टीकाकरण अभियान शुरू करने से पहले राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा था कि कोई भी जनप्रतिनिधि टीका लगवाने के लिए जल्दबाजी नहीं करेगा. जनप्रतिनिधियों को अपनी बारी की प्रतीक्षा करनी चाहिए. इस बात को लेकर पीएम विपक्ष के निशाने पर थे. कांग्रेस, आरजेडी, समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दलों ने पीएम और कैबिनेट के पहले टीका नहीं लगवाने का मुद्दा उठाया था, जबकि दुनिया में तमाम बड़े नेताओं ने टीके में भरोसा बहाली के लिए पहले टीका लगवाया था.

यह भी पढ़ें: Serum Institute Building Fire: देश को कोरोना वैक्सीन देने वाली सीरम इंस्टीट्यूट के लिए बुरी खबर, टर्मिनल 1 गेट पर आग लगी सरकार का दावा, 'दुनिया में कोरोना वैक्सीन का सबसे कम साइड इफेक्ट्स भारत में है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC Election Result Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट Highlights: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
MLC चुनाव में कांग्रेस का खुला खाता, लेकिन हुआ बड़ा नुकसान, कर्नाटक भी नहीं बचा
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget