एक्सप्लोरर

नगरोटा एनकाउंटर: मारे गाये आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों को मिला हथियार के साथ फोन

नागरोटा एनकाउंटर में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है.आतंकियों के पास से पुलिस को एक मोबाइल फोन भी मिला है.

जम्मू: जम्मू के नगरोटा में 31 जनवरी को हुए एनकाउंटर में मारे गाये जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों के पास से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ साथ एक नया मोबाइल फोन भी बरामद किया. जांच के बाद पता चला है कि गिरफ्तार आतंकियों के मददगारों में से एक व्यक्ति यह फोन राजस्थान में अपने दोस्त से लाया था.

जम्मू के नगरोटा में हुए एनकाउंटर में जिन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था वो एक ट्रक में सवार होकर कश्मीर की तरफ जा रहे थे. एनकाउंटर के बाद सुरक्षा बलों को उस ट्रक से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद के साथ साथ एक मोबाइल फोन भी मिला.  प्राथमिक जांच में सुरक्षाबलों को लगा कि यह फोन या तो मारे गए आतंकियों में से किसी का है या फिर इन आतंकियों को कश्मीर ले जा रहे गिरफ्तार ट्रक ड्राइवर या उसके दो साथियों का है.

पूछताछ के बाद इस मोबाइल फोन की एक दिलचस्प कहानी सामने आयी है. सूत्रों ने बताया कि ट्रक से गिरफ्तार आतंकियों के मददगार समीर डार ने पूछताछ में कबूला है कि यह मोबाइल फोन उसे जोधपुर में उसके एक दोस्त ने दिया था. समीर ने सुरक्षा एजेंसियों को बताया कि कश्मीर जाने से पहले वो राजस्थान भी गया था. जहां जोधपुर में उसका एक दोस्त रहता है. समीर ने अपने दोस्त को बताया था कि वो अब राजस्थान से सीधा कश्मीर जा रहा है. जिसपर उसके दोस्त ने उसे यह मोबाइल फोन दिया.

 दरअसल, समीर डार के दोस्त की एक महिला मित्र कश्मीर के बारामुल्ला में रहती है. समीर डार का दोस्त अपनी इस महिला मित्र को यह फोन गिफ्ट करना चाहता था और उसने कूरियर करने के बजाये यह फोन समीर को यह कह कर दिया कि वो यह फोन उसकी महिला मित्र तक पहुंचा दे. समीर ने अपने दोस्त को बिना आतंकी एंगल बताये वो फोन उसी ट्रक में रख दिया.

सुरक्षा एजेंसियों की माने तो समीर के इस दोस्त से पूछताछ की गयी है और उसने भी पूछताछ में यह कबूला है कि उसी ने अपनी महिला मित्र को गिफ्ट देने के लिए यह फोन समीर डार को दिया था. लेकिन उसे समीर के इरादों की भनक नहीं थी. गौरतलब है जिस ट्रक से सुरक्षाबलों को यह फोन मिला उसी ट्रक के से 6 ऐके 47 राइफल, एक एम 4 अमेरिकन कार्बाइन राइफल, कई पिस्तौले, दो दर्जन से अधिक ग्रेनेड, मैगजीन समेत बुलेट प्रूफ वाहनों को भेदने वाली स्टील के कारतूस भी मिले.

ये भी पढ़े-

भारत में जल्द लॉन्च होने वाला WhatsApp Pay, NPCI से मिल गई है मंजूरी- रिपोर्ट IND vs NZ 2nd ODI: टीम इंडिया ने 150 रनों पर गंवाए 7 विकेट, न्यूजीलैंड जीत से बस 3 विकेट दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget