एक्सप्लोरर

नागपुर में 16 साल के लड़के ने की आत्महत्या, डिवीजनल गेम्स में रेस हारने के बाद था काफी तनाव में

पुलिस के मुताबिक, 10वीं क्लास का छात्र 16 दिसंबर को डिवीजनल गेम्स से घर लौटने के बाद तनाव में था क्योंकि वह रेस हार गया था.

Maharashtra Shocker: महाराष्ट्र के नागपुर में डिवीजनल गेम्स (Divisional Games) में दौड़ (Race) हारने के बाद 16 साल के एक लड़के ने आत्महत्या कर ली. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

हिंगना पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, "दसवीं कक्षा का छात्र 16 दिसंबर को हुए खेलों से घर लौटने के बाद तनाव में था और उसने शनिवार (17 दिसंबर) शाम पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. ऐसा लगता है कि वह डिवीजनल गेम्स में रेस हारने के बाद बहुत परेशान था. हमने दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच की जा रही है."

छात्रों में आत्महत्या को लेकर NCRB ने जारी किए आंकड़े
अभी हाल ही में राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) ने देशभर में छात्रों के बीच हो रही आत्महत्याओं के मामले पर आंकड़े जारी किए हैं. देशभर से ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां युवाओं ने करियर में सफलता न मिल पाने के कारण आत्महत्या की है. देश के कोचिंग हब कहे जाने वाले राजस्थान के कोटा में मेडिकल या इंजीनियरिंग में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों द्वारा आत्महत्या के कई मामले सामने आए हैं. 

छात्रों में आत्महत्या के मामलों में आई वृद्धि
कोटा के अलावा देशभर में ऐसे कई उदाहरण हैं, जहां युवा छात्रों ने अपने अकादमिक करियर में सफलता न मिल पाने के बाद आत्महत्या करने का फैसला लिया है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के  जारी आंकड़ों से पता चला कि आत्महत्या के मामलों पर हाल के सालों में छात्रों की आत्महत्या से होने वाली मौतों की संख्या में वृद्धि हुई है.

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा आत्महत्या के मामले
छात्रों द्वारा आत्महत्या के कुल 13,089 मामलों के साथ नए आंकड़ों से पता चलता है कि 2020 की तुलना में 2021 में संख्या में लगभग 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इनमें से ज्यादातर आत्महत्या के मामले महाराष्ट्र समेत इन पांच राज्यों से हैं. एनसीआरबी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और ओडिशा में सबसे अधिक आत्महत्या के मामले सामने आएं हैं.

यह भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra: राजस्थान में दौसा के बांदीकुई से राहुल गांधी ने शुरू की यात्रा, अशोक गहलोत और सचिन पायलट रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget