एक्सप्लोरर

Nagaland Firing: नागालैंड फायरिंग में जवान समेत 14 की मौत, TMC आज भेजेगी प्रतिनिधिमंडल, संसद में हंगामे के आसार

Nagaland Civilian Killings Incident: नागालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 लोगों के मारे जाने का मुद्दा आज संसद में उठ सकता है और हंगामा हो सकता है.

Nagaland Civilian Killings Incident In Parliament: नागालैंड में सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 14 लोगों के मारे जाने का मुद्दा आज संसद में उठ सकता है और हंगामा हो सकता है. विपक्ष पूरी तैयारी के साथ सरकार को घेर सकता है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पार्टी नेता राहुल गांधी ने रविवार को ही सरकार पर सवाल उठाते हुए पूछा था कि 'गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?' उनके अलावा कई और नेताओं ने भी नगालैंड की इस घटना पर प्रतिक्रिया दी थी. ममता बनर्जी की पार्टी TMC भी अपना प्रतिनिधिमंडल नगालैंड भेज रही है. TMC भी संसद में केंद्र सरकार को घेर सकती है.

नागालैंड में क्या हुआ है?
नागालैंड के मोन जिले में एक के बाद एक गोलीबारी की तीन घटनाओं में सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने रविवार को बताया कि गोलीबारी की पहली घटना संभवत: गलत पहचान का मामला थी. इसके बाद हुए दंगों में एक सैनिक की भी मौत हो गई. गोलीबारी की पहली घटना तब हुई जब शनिवार शाम कुछ कोयला खदानकर्मी एक पिकअप वैन में सवार होकर गाना गाते हुए घर लौट रहे थे. सेना के जवानों को प्रतिबंधित संगठन नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-के (एनएससीएन-के) के युंग ओंग धड़े के उग्रवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी और इसी गलतफहमी में इलाके में अभियान चला रहे सैन्यकर्मियों ने वाहन पर कथित रूप से गोलीबारी की, जिसमें छह मजदूरों की जान चली गई.

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि जब मजदूर अपने घर नहीं पहुंचे तो स्थानीय युवक और ग्रामीण उनकी तलाश में निकले और इन लोगों ने सेना के वाहनों को घेर लिया. इस दौरान हुई धक्का-मुक्की और झड़प में एक सैनिक मारा गया और सेना के वाहनों में आग लगा दी गई. इसके बाद सैनिकों द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई गोलीबारी में सात और लोगों की जान चली गई. इस घटना के खिलाफ उग्र विरोध और दंगों का दौर रविवार अपराह्न भी जारी रहा और गुस्साई भीड़ ने कोन्याक यूनियन और असम राइफल्स कैंप के कार्यालयों में तोड़फोड़ की और उसके कुछ हिस्सों में आग लगा दी. सुरक्षाबलों द्वारा हमलावरों पर की गई जवाबी गोलीबारी में कम से कम एक और नागरिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए.

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी (कोहिमा) लेफ्टि. कर्नल सुमित शर्मा ने कहा, “नागालैंड में मोन जिले के तिरु में उग्रवादियों की संभावित गतिविधियों की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में एक विशेष अभियान चलाए जाने की योजना बनाई गई थी. यह घटना और इसके बाद जो हुआ, वह अत्यंत खेदजनक है.” नागालैंड सरकार ने एक अधिसूचना के माध्यम से “भड़काऊ वीडियो, तस्वीरों या लिखित सामग्री के प्रसार” को रोकने के लिए जिले में मोबाइल इंटरनेट और डेटा सेवाओं के साथ-साथ एक साथ कई एसएमएस करने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो भी रविवार को दिल्ली से राज्य में लौटे और अब आज प्रभावित जिले का दौरा करेंगे.

राज्य सरकार ने 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया
राज्य सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की रविवार को घोषणा की है. नागालैंड के मुख्य सचिव जे. आलम ने एक बयान में कहा कि मृतकों में से प्रत्येक के परिजनों को पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी जबकि घायल लोगों के इलाज का खर्च राज्य सरकार उठाएगी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने शनिवार शाम को हुई इस घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी फैसला किया. आलम ने बताया कि वरिष्ठ मंत्री पी. पाइवांग कोन्याक के नेतृत्व में अधिकारियों का एक दल स्थिति पर नजर रखने के लिए ओटिंग गांव पहुंचा है. उन्होंने बताया कि इस दल में पुलिस महानिदेशक भी शामिल हैं.

TMC प्रतिनिधिमंडल आज करेगा नागालैंड का दौरा
इस घटना में मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज राज्य का दौरा करेगा. तृणमूल कांग्रेस ने एक बयान में कहा कि 'तृणमूल कांग्रेस का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल (सोमवार को) नागालैंड का दौरा करेगा और मारे गए और घायल हुए लोगों के परिवारों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करेगा.' प्रतिनिधिमंडल में चार सांसद- प्रसून बनर्जी, सुष्मिता देव, अपरूपा पोद्दार और शांतनु सेन और पार्टी प्रवक्ता बिस्वजीत देव शामिल रहेंगे. बता दें कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने नगालैंड में हुई घटना की गहन जांच की मांग की है.

यह भी पढ़ें-
UP Election 2022 Predictions: यूपी में सीएम के तौर पर कौन है जनता की पहली पसंद, सर्वे में योगी-अखिलेश में इतना बड़ा है फासला
Bihar Weather Update: जवाद के प्रभाव से आज हो सकती है बारिश, मौसम में बदलाव, कल से बढ़ेगी ठंड, देखें अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में जिस अधिकारी ने कराया था चुनाव, शुभेंदु अधिकारी ने बनाया चीफ सेक्रेटरी, अब उन्होंने लिया पहला बड़ा फैसला
बंगाल में जिस अधिकारी ने कराया था चुनाव, शुभेंदु अधिकारी ने बनाया चीफ सेक्रेटरी, अब उन्होंने लिया पहला बड़ा फैसला
फ्लोर टेस्ट के बीच विजय के लिए खुशखबरी, TVK विधायक के मतदान पर लगी रोक SC ने हटाई
फ्लोर टेस्ट के बीच विजय के लिए खुशखबरी, TVK विधायक के मतदान पर लगी रोक SC ने हटाई
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा, 'जंग बॉलीवुड फिल्म नहीं, हमेें पता था...'
ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा, 'जंग बॉलीवुड फिल्म नहीं, हमेें पता था...'
Kerala: 'वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा...' राहुल गांधी के विरोध में क्यों लगे पोस्टर
Kerala: 'वायनाड अगला अमेठी बन जाएगा...' राहुल गांधी के विरोध में क्यों लगे पोस्टर

वीडियोज

सलमान खान की वो फिल्म जिसने हर भारतीय परिवार को हंसाया भी और रुलाया भी
Pati Brahmachari: Suraj का गुस्सा और Isha का मास्टरस्ट्रोक! Isha की चालाकी ने कर दी बोलती बंद! #sbs
Bollywood News: रणवीर सिंह पर स्टाफ के आरोपों से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर इमेज पर उठे सवाल (12.05.26)
Amisha Patel का Late Night पोस्ट बना Bollywood का सबसे बड़ा DISCUSSION TOPIC!
PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: 'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
'हमने नहीं छिपाए ईरान के लड़ाकू विमान...' सीना ठोंककर झूठ बोल रहा था पाकिस्तान, सैटेलाइट तस्वीरों ने खोल दी मुनीर की पोल
Bihar DA Hike: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
खुशखबरी: बिहार के 9 लाख कर्मचारियों का DA बढ़ा, सम्राट सरकार ने दिया बड़ा तोहफा
NEET UG 2026 Exam Cancelled: 11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक कांड से नहीं लिया सबक, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
11 साल बाद दोहराया इतिहास! AIPMT पेपर लीक से सीख नहीं, NTA ने पहली बार परीक्षा रद्द क्यों की?
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
'ये बर्दाश्त से बाहर है'; पंजाब किंग्स को लेकर फैली अफवाहों पर भड़कीं प्रीति जिंटा, जानिए क्या है पूरी बात
Chand Mera Dil OTT Release: थिएट्रिकल रन के बाद ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनन्या-लक्ष्य की 'चांद मेरा दिल', जानें- सारी डिटेल्स
Trump China Visit: ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
ट्रंप के बीजिंग दौरे से पहले क्यों भड़क गया चीन? दे डाली चेतावनी, जारी की रेड लाइन
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र, वीडियो वायरल
'Please ये मत करो' NV सर ने नीट परीक्षार्थियों से की रिक्वेस्ट, बताया री-नीट की सफलता का मंत्र
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
अदरक की खेती से हर साल होगी लाखों की कमाई, बस इन बातों को ध्यान में रख करें बुवाई
Embed widget