एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के मंत्री के बेटे पर दंगा भड़काने का केस दर्ज, मंत्री चौबे बोले- FIR रद्दी का टुकड़ा

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने बेटे अर्जित को बेकसूर बताया है और इस मामले में राजद-कांग्रेस पर राजनीति के आरोप लगाए हैं. उन्होंने एफआईआर को कूड़ा बताया और कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों ने अर्जित पर झूठा मामला बनाया है.

पटना: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के भागलपुर में दंगा भड़काने के आरोपी अपने बेटे अर्जित सारस्वत पर केस दर्ज किए जाने का बचाव किया है. उन्होंने अपने बेटे को बेकसूर बताया है और इस मामले में राजद-कांग्रेस पर राजनीति के आरोप लगाए हैं. उन्होंने एफआईआर को कूड़ा बताया और कहा कि भ्रष्ट अधिकारियों ने अर्जित पर झूठा मामला बनाया है.

दूसरी ओर मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार गठबंधन सरकार के पार्टनर बीजेपी के दबाव में हैं.

खाब बात ये है कि अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित सारस्वत के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट कल ही जारी हो गया, इसके बाद खुलेआम उन्होंने फेसबुक पर लाइव भाषण दिया लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ पा रही है.

अश्विनी चौबे ने कहा," जो पाप करता है वो भागता है. मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं किया है. उसने भारत माता की जय, वन्दे मातरम, जय श्री राम का नारा लगाया. इसमें क्या गलत है? बिहार में जितनी घटनाएं हो रही है उनके पीछे राजद-कांग्रेस के लोगों का हाथ है."

उन्होंने कहा,"भारतीय नववर्ष शोभा यात्रा में तलवार नहीं थी. कल शस्त्र पूजा की गई. कई विधायकों-मंत्रियों को तलवार भेंट की गई. मीडिया बात का बतंगड़ ना बनाए. जिन्होंने उपद्रव किया उन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई. FIR रद्दी कागज का टुकड़ा है."

अश्विनी चौबे के बेटे के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट, तेजस्वी ने नीतीश को बताया पाखंडी CM

चौबे ने कहा,"भागलपुर में 89 का दंगा कांग्रेस द्वारा करवाया गया. इस बार भी स्थानीय पुलिसवाले माहौल खराब कर रहे हैं. सरकार फेल नहीं है. जब CM को सही रिपोर्ट मिलेगी वो कार्रवाई करेंगे. मैं मामले की जांच की मांग करता हूं."

गौरतलब है कि बिहार बीजेपी के नेता अश्विनी चौबे केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री हैं. उनके बेटे अर्जित पर भागलपुर में दंगा भड़काने का आरोप लगा है. अर्जित चौबे पर भागलपुर में हुए दंगे के मामले में वारंट जारी हुआ है लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है. उल्टे अर्जित को फेसबुक पर लाइव करते देखे जाने के बाद बिहार की राजनीति में हंगामा मचा हुआ है.

बिहार के आरा में बदमाशों ने पत्रकार समेत दो को गाड़ी से कुचला, गुस्साए लोगों ने लगाई कार में आग

एक आरोपी जिसके नाम गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है वो फेसबुक लाइव कर रहा है. इसको लेकर आरजेडी ने गिरफ्तारी वारंट को आई वॉश करार दिया है. अर्जित पर 17 मार्च को बिना इजाजत जुलूस निकालकर भागलपुर में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने का आरोप लगा है.

अर्जित चौबे के जुलूस के बाद भागलपुर के नाथनगर इलाके में हिंसा भड़क उठी थी. ये जुलूस भारतीय नववर्ष जागरण समिति की तरफ से निकाला गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
असम में बाढ़ प्रभावित लोगों की खामोशी से सेवा कर रहे कई असली नायक
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'
तसलीमा नसरीन ने मोदी सरकार को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं - 'भारत की...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget