एक्सप्लोरर

बकरीद पर CM उद्धव ठाकरे ने रियायत देने से किया मना तो, शरद पवार के पास पहुंच गए मुस्लिम विधायक, जानें पूरा मामला

महाराष्ट्र में बकरीद को लेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रियायत देने से मना किया तो मुस्लिम विधायक शरद पवार के पास अपनी बात रखने पहुंचे हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हैं. उद्धव ठाकरे खुद भी कहते हैं कि गाड़ी की स्टेयरिंग उनके हाथ में है. पर गाहे-बगाहे ऐसे उदाहरण सामने आ जाते हैं, जिससे इस बात को हवा मिलती है कि सरकार का रिमोट कंट्रोल शरद पवार के हाथ में है. बकरीद को लेकर जब मुस्लिम विधायकों की मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात न बनी तो अब मुस्लिम विधायक शरद पवार के पास पहुंचे हैं और उम्मीद लगाए हैं कि मुख्यमंत्री ने तो सुनी नहीं अब शरद पवार से ही उनकी बात बनेगी.

महाराष्ट्र में सरकार बने 6 महीने से ऊपर का समय गुजर चुका है. कल उद्धव ठाकरे ने अपना जन्मदिन मनाया था. एक इंटरव्यू में उद्धव ठाकरे ने कहा कि सरकार की स्टेयरिंग उनके हाथ में है. शिवसेना अपने मुख्यमंत्री और अपनी सरकार की पीठ थपथपाती है. पर यह चर्चा जोरों पर रहती है कि सरकार का असली रिमोट कंट्रोल शरद पवार के हाथों में है.

बकरीद के त्योहार के लिए मुंबई के मुस्लिम विधायक रियायत की मांग करते हुए पहले मुख्यमंत्री के दरवाजे पर गए. मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के चलते रियायत देने से मना किया तो अब विधायक शरद पवार के दरवाजे पर पहुंचे हैं. एसपी से विधायक अबू आजमी का कहना है कि महाराष्ट्र में जो सरकार है, जिसे अबू आजमी समर्थन करते हैं, उस सरकार के मुख्य ऑर्गेनाइजर शरद पवार हैं. इसी कड़ी में विधायक उनके पास पहुंचे थे.

अब सवाल यह उठता है कि जब मुख्यमंत्री ने अपना फैसला सुना दिया है. गाइडलाइन जारी कर दी है. उसके बाद विधायक शरद पवार के पास पहुंचे हैं. इसका मतलब है कि विधायकों का भी मानना है कि शरद पवार का फैसला मुख्यमंत्री के ऊपर होगा.

आपको बता दें, इससे पहले तमाम ऐसे उदाहरण सामने आ चुके हैं, उद्धव ठाकरे के मत के विपरीत शरद पवार जो चाहते हैं वह महाराष्ट्र में होता हुआ दिखाई दिया.

बताया जा रहा है कि बकरीद में रियायत को लेकर सबसे पहले मुस्लिम विधायक आपस में मिले. जिसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंस पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा हुई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सबकी बातें सुनी और कहा कि त्यौहार में सादगी बरतने की जरूरत है. कोरोना के चलते पिछले 4 महीने से यही हुआ है.

इसके बाद सारे मुस्लिम विधायक शरद पवार के दरवाजे पर पहुंचे हैं. इस बैठक में शरद पवार और मुस्लिम विधायकों के साथ महाराष्ट्र सरकार के तमाम मंत्री और प्रशासन के तमाम सीनियर अधिकारी मुंबई पुलिस कमिश्नर से लेकर डीजीपी तक मौजूद थे. शरद पवार वैसे तो अब किसी औपचारिक पद पर नहीं और उनके सामने मंत्रियों से लेकर बड़े अधिकारियों का किसी चर्चा में भाग लेना रिमोट कंट्रोल उनके हाथ में है इस बात को हवा देता है.

यह भी पढ़ें.

बीजेपी विधायक के सब्र का टूटा बांध, सीएम नीतीश के करीबी मंत्री को बताया स्थिति का जिम्मेदार

इंसान की जान जरुरी या जानवरों की कुर्बानी? देखिए- नेताओं ने क्या कहा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
LIVE: डेढ़ घंटे से PM आवास के बाहर धरने पर राहुल, आधे घंटे तक मान-मनौव्वल के बाद लौटे जितेन्द्र सिंह
स्टूडेंट्स पर लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल-प्रियंका का मार्च, पीएम आवास के बाहर इस्तीफा दो के नारे
'शिक्षा मंत्री इस्तीफा दो', PM आवास के बाहर राहुल-प्रियंका का मार्च-नारेबाजी, बढ़ाई गई सुरक्षा
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश
'अगर जरूरत पड़ी तो मैं खुद...', CJP के प्रदर्शन को लेकर ममता का बड़ा ऐलान, INDIA गठबंधन को ये संदेश

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
सरकार से फिर बात करने जाएंगे अभिजीत दीपके? CJP चीफ बोले- अब हम नहीं उनको यहां आना होगा
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
Embed widget