एक्सप्लोरर

मुंबईः तानसा नदी पर बने पुल की हालत जर्जर, हो सकता है बड़ा हादसा

मुंबई की प्यास बुझाने वाली तानसा नदी के ऊपर बने जर्जर पुल पर दिनभर जिंदगी के साथ मौत दौड़ती रहती है. ये जर्जर पुल कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है.

मुंबईः देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से करीब 60 किमी दूर विरार के पास वज्रेश्वरी रोड के पास तानसा नदी बहती है. इस नदी के पानी का इस्तेमाल मुम्बई वासियों की प्यास बुझाने के लिए भी किया जाता है. वहीं इसी तानसा नदी पर खड़ा करीब 70 साल पुराना पुल अब काफी बूढ़ा हो चुका है.

इस जर्जर पुल की हालत से चिंतित आसपास के गांव वाले बताते हैं कि बारिश के दिनों में यह पुल पूरी तरह से डूब जाता है करीब दर्जन भर गांवों का संपर्क शहर से कई दिनों तक टूट जाता है ऐसे में अगर कोई बीमार होता है या किसी प्रैग्नैंट महिला को अस्पताल तक पहुंचाना होता है तो गांव वालों के सामने एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाती है. इसके साथ ही जर्जर हो चुके इस पुल से हर समय यहां से गुजरने वाले लोगों और गाड़ियों को खतरा बना रहता है.

एबीपी न्यूज़ की टीम जब इस जर्जर पुल के पास पहुंची तो वहां कुछ शिवसेना और कांग्रेस के स्थानीय नेता भी पहुंच गए. उन लोगों ने बताया कि इस पुल की जगह पर दूसरा पुल बनवाने के लिए वह 15 साल से महाराष्ट्र सरकार से गुहार लगा रहे हैं. दो-तीन बार पुल को बनाने का काम भी शुरू हुआ लेकिन उसे अधर में ही रोक दिया गया. अब फिर से महाराष्ट्र सरकार में बैठे यहां के नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिया है कि इस बारिश से पहले यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा और पीड़ित गांव वाले भरोसा भी कर चुके है.

फिलहाल इस पुल के पास कुछ मजदूरों ने अपना डेरा जमा लिया है. गांव वालों को फिर उम्मीद बंधी है की पुल फिर बनने वाला है. वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुम्बई की प्यास बुझाने वाली तानसा नदी का ये जर्जर पुल महाराष्ट्र सरकार की लापरवाही का एक नमूना बन गया है. अब सवाल यह है कि क्या आने वाली बारिश से पहले यहां कोई नया पुल बनाया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ेंः आतंक के खिलाफ फ्रांस का बड़ा एक्शन, माली में एयरस्ट्राइक कर अलकायदा के 50 आतंकी ढेर किए

ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में मुंबई जैसा आतंकी हमला, एक आतंकी समेत कई लोगों के मारे जाने की खबर

17 साल से पत्रकारिता, बैग फिल्म्स,स्टार न्यूज़ फिर एबीपी न्यूज़ के क्राइम शो रेड अलर्ट , शूट आउट का प्रोड्यूसर रहा, मुंबई लाइव डेली न्यूज़ शो का प्रोड्यूसर रहा, तमाम स्टिंग ऑपेरशन किये और सनसनी क्राइम शो टीम के साथ इन्वेस्टिगेटिव न्यूज़ का हिस्सा रहा। कई सालों से मुम्बई में abp न्यूज़ के साथ जनरल न्यूज़ के लिए रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget