एक्सप्लोरर

मुंबई: ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर स्कूल में जबरन काटे गए 25 छात्रों के बाल, डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

मुंबई: मुंबई में एक स्कूल के डायरेक्टर और एक टीचर समेत तीन स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर इन्होंने जबरन 25 छात्रों के बाल काट दिए.

सुबह की प्रार्थना के बाद की घटना

पुलिस ने आज बताया कि यह घटना विक्रोली उपनगर में सुबह की प्रार्थना के बाद हुई. इसके बाद कुछ छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर आरोपियों को कल देर रात गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस के मुताबिक कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के लिए 25 छात्रों को स्कूल के आदेश के अनुसार बाल छोटे ना रखने के लिए सजा दी गई.

कैंची से दो लड़के हुए घायल

पुलिस ने बताया कि स्कूल ने कथित तौर पर कुछ दिन पहले छात्रों को छोटे-छोटे बाल रखने के लिए कहा था लेकिन इनमें से कुछ छात्रों ने ऐसा नहीं किया. इसके बाद स्कूल के डायरेक्टर गणेश बाटा, फिजिकल एजुकेशन टीचर मिलिंद जानके और ऑफिस असिस्टेंट तुषार गोरे ने उन्हें सबक सिखाने का फैसला लिया. पुलिस ने बताया कि तीनों ने कथित तौर पर बड़ी संख्या में छात्रों के बाल काटे. कैंची से दो लड़के घायल भी हो गए थे.

मामले की जांच जारी

विक्रोली पुलिस थाने के सीनियर पुलिस इन्सपेक्टर श्रीधर हनचटे ने कहा, ''हमने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 324 (जानबूझकर खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना), धारा 335 (उकसाने पर जानबूझकर गंभीर चोट पहुंचाने) और धारा 34 (एक ही मंशा से कई लोगों द्वारा किए गए कृत्य) और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया और इसके बाद गिरफ्तारियां की गई''.

हनचटे ने बताया कि सभी आरोपियों को आज एक लोकल कोर्ट में पेश किया गया. मामले की जांच चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget