एक्सप्लोरर

Mumbai Sakinaka Rape Case: साकिनाका रेप कांड में 'पुलिस हर जगह मौजूद नहीं रह सकती' वाले बयान पर मुंबई पुलिस कमिश्नर ने दी सफाई, जानें क्या कहा है

Mumbai Sakinaka Rape Case: हेमंत नगराले ने कहा कि ये पुलिसवालों के लिए नामुमकिन है कि वो हर जगह मौजूद रहें. इसलिए मैं अपने बयान पर कायम हूं. ये एक तथ्यात्मक बयान है.

Mumbai Sakinaka Rape Case: मुंबई के साकिनाका रेप कांड में गैरज़िम्मेदाराना बयान देने के बाद विवादों में घिरे मुंबई के पुलिस कमिश्रनर हेमंत नगराले ने अब अपने बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा कि मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया है. मैंने कहा था कि पुलिस हर जगह मौजूद नहीं रह सकती, पुलिस हर जगह पहुंच ज़रूर सकती है.

कमिश्रनर हेमंत नगराले ने अपनी सफाई में कहा, " मैंने राष्ट्रीय महिला आयोग की मेंबर चंद्रमुखी मैडम का टीवी पर एक बयान सुना, जिसमें वो मेरी कही बातों से सहमत हुईं कि हर जगह पुलिस मौजूद नहीं रह सकती है. मैंने जो कहा था कुछ लोगों ने उसका गलत ये (मतलब) निकाला है. मैंने ये कहा था कि पुलिस हर जगह मौजूद नहीं हो सकती. पुलिस हर जगह पहुंच ज़रूर सकती है और हम वहां 10 मिनट के अंदर पहुंच गए थे."

हेमंत नगराले ने अपनी बात को दोहराते हुए कहा कि ये पुलिसवालों के लिए नामुमकिन है कि वो हर जगह मौजूद रहे. इसलिए मैं अपने बयान पर कायम हूं. ये एक तथ्यात्मक बयान है.

क्या है पूरा मामला?

मुंबई के साकीनाका इलाके में कुछ दिन पहले ही एक 30 वर्षीय महिला के साथ रेप हुआ और उसके बाद उसके साथ आरोपी ने क्रूरता भी की. बाद में इलाज के दौरान घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया. इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है. 

इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुंबई के पुलिस कमिश्नर हेमंत नगराले ने कहा कि हर घटना की जगह पर पुलिस मौजूद तो नहीं रह सकती है, जानकारी मिलने के बाद ही पुलिस हरकत में आती है और वहां पहुंचती है. हेमंत नगराले के इस बयान पर विवाद हो गया और उनके बयान की आलोचना हुई.

पेगासस जासूसी मामले पर केंद्र ने SC से कहा- किसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल हुआ या नहीं, यह सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं

Gujarat New CM: गुजरात के नए सीएम भूपेंद्र पटेल को पीएम मोदी ने दी बधाई, पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
विजयनगर में तिरंगा फहराने से मंत्री ने मांगी छूट, BJP बोली- वोट बैंक की चिंता
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR

वीडियोज

TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget