एक्सप्लोरर

मुंबई में आज भी बारिश का अलर्ट, BMC पर बोले उद्धव- इंतजाम पहले से बेहतर

मुंबई महानगर पालिका बीएमसी में शिवसेना की सत्ता है. फिलहाल कल शाम से बारिश थमी हुई है. बारिश के कारण कल ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई.

मुंबई:  मुंबई में आज भी बारिश का अलर्ट है. शनिवार से हो रही बारिश ने कल मुंबईवासियों का जीना मुहाल कर दिया. मुंबई के कुर्ला, अंधेरी, सायन, सांताक्रूज समेत कई इलाकों में पानी भर गया. मुंबई में मानसून की मार से आज भी राहत नहीं मिलने वाली है. बारिश की वजह से मुंबई में कल जगह-जगह सड़कों पर पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक रेंगते दिखा.

इंतजाम पिछली बार से बेहतर- उद्धव ठाकरे

मुंबई की इस बारिश ने एक बार फिर बीएमसी के इंतजामों की पोल खोल दी है, लेकिन शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे का दावा है कि इंतजाम पिछली बार से बेहतर थे. बता दें कि मुंबई महानगर पालिका बीएमसी में शिवसेना की सत्ता है. फिलहाल कल शाम से बारिश थमी हुई है. बारिश के कारण कल ठाणे में तीन लोगों की मौत हो गई.

अगले 24 से 48 घंटों में तेज बारिश होने के आसार

मुंबई में वडाला के एनटॉप हिल इलाके में एक परिसर का बड़ा हिस्सा धंस गया. इसके मलबे में कई वाहन दब गए और करीब 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं.  मुंबई के मौसम विभाग के निदेशक अजय कुमार ने बताया कि बीते 24 घंटे में मुंबई में 231.4 मिमी बारिश दर्ज की गई है. इसे बहुत अधिक भारी बारिश माना जाता है. शहर में अगले 24 से 48 घंटे में बहुत अधिक बारिश होने का अनुमान है.

धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है मानसून- मौसम विभाग

मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है कि अगले कुछ दिनों तक मुंबई में ऐसी ही बारिश होती रहेगी, इसलिए लोगों को पहले से तैयार रहने की हिदायत दी गई है. मौसम विभाग के डेटा से खुलासा हुआ है कि देश के 25 प्रतिशत से कम हिस्से में अब तक सामान्य या अधिक बारिश हुई है. इसके साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि सप्ताहांत मानसून गतिविधि ने जोर पकड़ लिया और मानसून धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है.

दिल्ली में 29 जून को मानसून पहुंचने की उम्मीद

भीषण गर्मी का सामना कर रहे मध्य और उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को अगले दो-तीन दिन में कुछ राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में मानसून के 29 जून को पहुंचने की उम्मीद है जो राष्ट्रीय राजधानी के लिए मानसून पहुंचने की सामान्य तिथि है. दक्षिण पश्चिमी मानसून निर्धारित सामान्य तिथि से तीन दिन पहले 29 मई को पहुंचा और केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश हुई.

यह भी पढ़ें-

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 11 की मौत, उत्तर भारत में गर्मी से राहत नहीं

तस्वीरों में देखें: मुंबई में बारिश ने मचाई भारी तबाही, हादसों की चपेट में आए लोग

मुंबई में बारिश बनी आफत, अब तक 6 की मौत, लोकल पर भी पड़ा असर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बालासोर में कैसे पहुंचे ओरंगुटान? वन विभाग ने दिया जवाब
बालासोर में कैसे पहुंचे ओरंगुटान? वन विभाग ने दिया जवाब
US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
US नागरिक समेत 7 विदेशियों के खिलाफ NIA की चार्जशीट, UAPA की धाराएं नहीं
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली लाश
दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी राकेश मेहता ने की आत्महत्या, फ्लैट में मिली लाश
PNB करेंसी चेस्ट मामले में NIA का शिकंजा! फरार बैंक मैनेजर अरेस्ट
PNB करेंसी चेस्ट मामले में NIA का शिकंजा! फरार बैंक मैनेजर अरेस्ट

वीडियोज

Sansani: कानपुर में Killer बहू का सीक्रेट प्लान ! UP CRIME News
UP Viral News: Bareilly में करीब 4 करोड़ की लागत से बन रही थी टंकी, कटान के चलते नदी में समाई
Punjab Drug Row | Breaking News: मंत्री से सवाल पूछने वाले को जहर पीना पड़ा? | Janhit | CM Mann
Janhit With Chitra Tripathi: BAPS संतों पर फ्रांस में विवाद क्यों हुआ ?
Sapa New Dress Code | Akhilesh Yadav: अखिलेश का लाल+हरा=नीला हो गया! | BJP | UP Election 2027

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
'शेख हसीना को कैप्चर कर लाएंगे और फांसी देंगे', बांग्लादेश ने फिर दिखाई आंखें
दिल्ली में आज धूप और हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं, जानें अपडेट
दिल्ली में आज धूप और हल्के बादल, बारिश के आसार नहीं, जानें अपडेट
मोहनलाल की बेटी विस्मया की 'थुडाक्कम' की OTT रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
'थुडाक्कम' की ओटीटी रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बिग बैश लीग के निजीकरण को मंजूरी दी, मेलबर्न रेनेगेड्स की होगी बिक्री
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
ब्रह्मोस की तबाही भूला नहीं PAK! खरीदा चीनी एयर डिफेंस सिस्टम, PAF का दावा
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
बिहार में भीषण बाढ़ पर लालू यादव, 'नीतीश ने रगड़-रगड़ कर…'
घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
घायल तेंदुए ने वनकर्मी पर किया हमला, वीडियो देखकर कांप उठेंगे आप
Foldable iPhone में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स! Face ID भी हो सकता है गायब
Foldable iPhone में नहीं मिलेंगे ये फीचर्स! Face ID भी हो सकता है गायब
Embed widget