एक्सप्लोरर

मुंबई: कोरोना के एंटीजन टेस्ट पर उठ रहे सवाल, निगेटिव रिजल्ट RTPCR टेस्ट में आ रहे हैं पॉजिटिव

महाराष्ट्र टास्क फोकस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी कहते हैं कि एंटीजन टेस्ट पर पूरा भरोसा नहीं कर सकते.

मुंबई: भारत में कोरोना के मामले अब और ज्यादा तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं. इस रफ्तार के बीच लोगों की टेस्टिंग के लिए तमाम तकनीकी उपलब्ध है. जिसमें एक तकनीक एंटीजन टेस्ट है. ये जब बाजार में आई तो चर्चा हुई कि इसकी जल्द रिपोर्ट के चलते कोरोना वायरस को कंट्रोल में सहूलियत होगी.

वहीं एंटीजन टेस्टिंग से आने वाली रिपोर्ट मुंबई में संशय का कारण बनी हुई है. तमाम ऐसे मामले सामने आए हैं जहां एंटीजन टेस्ट पॉजिटिव निगेटिव के फेर में खड़ा कर रहा है. दरअसल, कोरोना टेस्टिंग की सामान्यतः तीन तकनीक प्रचलन में है. आरटीपीसीआर, एंटीजन, एंटीबॉडी टेस्ट. शुरुआत में आरटीपीसीआर तकनीक का ही प्रयोग था. बाद में एंटीजन तकनीक प्रचलन में आने लगी क्योंकि इसमें टेस्ट के कुछ घंटों में ही परिणाम सामने आ जाते हैं.

मुंबई में अब तमाम ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जहां टेस्ट की रिपोर्ट इस बीमारी के कंट्रोल में मदद करने की बजाय और चुनौती खड़ी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट में बीएमसी की तरफ से एंटीजन टेस्टिंग के आंकड़े जारी हुए हैं जिसमें बताया गया है कि नायर अस्पताल में 538 लोग जिनकी एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आई थी बाद में आरटीपीसीआर टेस्ट के इसमें से 60 फीसदी लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.

इसके अलावा कस्तूरबा अस्पताल में भी ऐसे ही मामले सामने आए. बीएमसी ने कुल मुंबई में जितने सैंपल लिए जिसमें एंटीजन टेस्ट में जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आई उसमें से 60 फीसदी से ज्यादा सैंपल आरटीपीसीआर टेस्ट में पॉजिटिव सामने आए. आंकड़ों की पॉजिटिविटी निगेटिविटी संशय खड़ा कर रही है कि एंटीजन कराने वाले लोग आखिर बीमार हैं या बीमार नहीं हैं?

एंटीजन टेस्टिंग के संग सबसे बड़ी समस्या उसकी सेंसटिविटी है. महाराष्ट्र के कोविड-19 टास्क फोर्स से जुड़े लोग यह बात मानते हैं कि इसकी सेंसिटिविटी 50 फीसदी है और इसके रिपोर्ट में जिनकी रिपोर्ट निगेटिव है उनमें भी बीमारी की संभावना है. इस तकनीक का इस्तेमाल बीएमसी की तरफ से मिशन यूनिवर्सल टेस्टिंग में जोर शोर से किया गया है. कोशिश यह है कि जो संक्रमित लोग हैं, कम समय में उनका पता लगा कर उनको फिल्टर किया जा सके. लेकिन जिनकी रिपोर्ट निगेटिव भी आती है और उनमें कोरोना के लक्षण हैं.

प्रशासन उन्हें डॉक्टर के संपर्क में रहने को कहता है, एक बार फिर से आरटीपीसीआर टेस्ट कराने को कहता है. एंटीजन टेस्ट किस कमी के चलते टेस्टिंग के दौरान इसे फाइनल आउटपुट नहीं माना जा रहा है. लोगों को सुझाव दिया जा रहा है कि आरटीपीसीआर टेस्ट ही कराएं क्योंकि वह टेस्टिंग के पैरामीटर्स पर सही है. महाराष्ट्र कोविड टास्क फोर्स से जुड़े लोग ही एंटीजन टेस्ट से आई निगेटिव रिपोर्ट को हंड्रेड परसेंट सही नहीं है. स्पष्ट तौर पर कह रहे हैं की इस पर भरोसा नहीं कर सकते.

इसमें अगर कोरोना मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो 100 फीसदी सही है लेकिन अगर निगेटिव आती है तो इस पर भरोसा नहीं किया जा सकता. एक बार बाद में आरटीपीसीआर टेस्ट करना ही पड़ता है. हाल ही में दिल्ली और मुंबई में रैपिड एंटीजन टेस्ट शुरू किया गया है.

इसका एक ही फायदा है रिजल्ट घंटे में आ जाता है .इसमें बड़ी समस्या ये है कि यह जो एंटीजन टेस्ट है इसकी सेंसटिविटी 50 फीसदी है. पॉजिटिव होने के बाद भी रिजल्ट निगेटिव आ सकता है. लेकिन अगर ये पॉजिटिव आता है तो इसका मतलब है कि कोरोना हो चुका है.

महाराष्ट्र टास्क फोकस टास्क फोर्स के सदस्य डॉ शशांक जोशी कहते हैं कि एंटीजन टेस्ट पर पूरा भरोसा नहीं कर सकते. वे सुझाव देते हैं कि डॉक्टर के संपर्क में रहिए. पॉजिटिव आता है तो ठीक है लेकिन निगेटिव आता है तो फॉलो करना पड़ेगा.

मुंबई में बीएमसी की तरफ से यूनिवर्सल टेस्टिंग प्लान चल रहे हैं. रिपीट एंटीजन टेस्ट जो किया जा रहा है. इसका मकसद यही है कि जल्द से जल्द मरीज की रिपोर्ट हाथ में आ सके. अभी भी सबसे श्रेष्ठ टेस्ट आरटीपीसीआर टेस्ट है.

यह भी पढ़ें.

Coronavirus: भारत में रिकवरी रेट में लगातार हो रही है बढ़ोतरी, मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई

यूपी: झांसी जिला कारागार में कोरोना विस्फोट, 120 कैदी संक्रमित मिले, जेल प्रशासन में हड़कंप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
CJP को महुआ मोइत्रा का समर्थन, जंतर-मंतर पहुंचकर भरी हुंकार, कहा- 'बच्चों के खून से...'
Jodhpur Airport: PM नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन
PM मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट को दी बड़ी सौगात, 480 करोड़ के नए टर्मिनल का किया उद्घाटन

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
PM Modi Inauguration: PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
PM मोदी का राजस्थान को बड़ा तोहफा, पचपदरा में ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का किया उद्घाटन
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
Satluj Review: Diljit Dosanjh की ये फिल्म आपका दिल चीर देगी, पंजाब का दर्द आपको अंदर तक परेशान करेगा
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
वैभव सूर्यवंशी के ‘New Chapter’ स्टोरी से मची हलचल, डेब्यू का इशारा या नया सरप्राइज?
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
यूपी में अब 3 रुपये प्रति यूनिट में मिलेगी बिजली, इन लोगों को योगी सरकार देगी सब्सिडी
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
क्या Solar Power Bank सिर्फ दिखावा है? खरीदने से पहले जान लें ये चौंकाने वाला सच
Embed widget