एक्सप्लोरर

Mumbai Police Raid: तहखाने में मिलीं 17 बार डांसर, हथौड़े से तोड़ा शीशा तो खुला राज, मुंबई पुलिस भी रह गई दंग

Raid in Dance Bar: डांस बार मे आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम इतना बेहतरीन था कि इधर पुलिस की गाड़ी बार मे दाखिल हुई, उधर पलक झपकते ही सारे बार डांसर्स फ्लोर से गायब हो गए.

17 Women Rescued: मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के अंधेरी इलाके के दीपा बार मे रेड की. NGO कवच की तरफ से ये शिकायत की गई थी कि कोरोना काल के बावजूद डांस बार मे खुलेआम नियमों का उल्लंघन हो रहा था. इसके साथ ही मुंबई पुलिस के नियमों के खिलाफ बार मे रोजाना सैकड़ों लोग आ रहे थे. बार नियमो के खिलाफ सिर्फ खुलता ही नहीं था, बल्कि पूरी रात चलता था.

कवच NGO की तरफ से जैसे ही बीती रात सोशल सर्विस ब्रांच को जानकारी मिली तो टीम ने रात लगभग साढ़े 11 से 12 बजे के करीब रेड कर दी. हैरानी की बात ये रही कि इस डांस बार मे आधुनिक इलेक्ट्रिक सिस्टम का इतना बेहतरीन इंतजाम किया गया था कि इधर पुलिस की गाड़ी बार मे दाखिल हुई, उधर पलक झपकते ही सारे बार डांसर्स फ्लोर से गायब हो गए. पुलिस की पूरी टीम और NGO भी चौक गए कि आखिर डांसर्स बाहर निकलीं नहीं तो कहां गईं.

ये भी पढ़ें- Kashi Vishwanath Corridor Inauguration Live: दशाश्वमेध घाट पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गंगा आरती में हुए शामिल

डांस बार के बाथरूम, स्टोरेज रूम, किचन हर जगह एक-एक कोना छान मारा गया, लेकिन निकला कुछ नही. थक हारकर बार के मैनेजर, कैशियर, वेटर, सबसे घंटों पूछताछ होती रही, लेकिन बार मे डांसर्स के होने की बात को वो सिरे से खारिज करते रहे. इसी बीच NGO की टीम के लोग दोबारा बार के मेकअप रूम में गए तो फिर हालत वही मिले, लेकिन उनकी नजर मेकअप रूम की दीवार पर लगे शीशे पर अटक गई, क्योंकि ये आम शीशा नही था, बल्कि बेहद बड़ा था.

जब इस शीशे को दीवार से अलग करने की कोशिश की गई तो पता चला कि ये दीवार में इस कदर फिट किया गया है, कि इसे निकाल पाना संभव नहीं है. सोशल सर्विस ब्रांच के डीसीपी राजू भुजबल ने शक के बिना पर बड़ा सा हथौड़ा मंगाया गया और दीवार के शीशे को तोड़ने का आदेश दिया.

ये भी पढ़ें- ABP News C-Voter Survey: विजय रथ यात्रा से अखिलेश यादव का ग्रााफ रोज चढ़ रहा है ? जानिए क्या है जनता का रिएक्शन

घंटों की मेहनत के बाद जब दीवार और उस पर लगे शीशे को तोड़ा गया तो पुलिस हैरान रह गई. शीशे के पीछे एक बड़ा सा कमरा बनाया गया था, जिसे कैविटी कहते है. इसकी क्षमता इतनी थी कि इसमे कुल 17 बार डांसर्स को छुपा कर रखा गया था. पुलिस इस बात का पता लगाने में नाकाम रही कि आखिर इस गुप्त तहखाने का रिमोट कंट्रोल कहा था, जिससे ये तहखाना खुलता था. इस तहखाने मे बिस्तर था , AC था , कोल्ड ड्रिंक और फूड पैकेट्स रखे गए थे. वेंटीलेशन सिस्टम न के बराबर था. 15 घंटे तक चली कार्रवाई के बाद कुल 17 बार डांसर्स, बार के मैनेजर और कैशियर सहित स्टाफ के खिलाफ अंधेरी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई. पहला आरोप कोविड के नियमो का उल्लंघन, दूसरा बार मे सिर्फ ऑर्केस्ट्रा की परमिशन है, जिसमें 4 लोग ही कानूनन हो सकते हैं. यहां डांस की इजाजत नहीं है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका के हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
LIVE: प्रदर्शन के बाद राहुल-प्रियंका के हिरासत में लेने पर कांग्रेस पूछ रही सवाल, मंदिर मार्ग थाने पहुंचीं सोनिया गांधी
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
CJP Protest: 'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
'जरूरत पड़ी तो कॉकरोच जनता पार्टी के खिलाफ सड़क पर उतरूंगी', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन
राहुल पर जितेंद्र सिंह ने लगाया वादे से मुकरने का आरोप, कहा- मांगे पूरी फिर भी क्यों प्रदर्शन

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget