एक्सप्लोरर

मुंबई NCB के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को पूछताछ के लिए बुला सकती है पुलिस, सुरक्षा बढ़ाई गई

मुंबई एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आरोप लगाया था कि उनकी जासूसी की जा रही है. इसके बाद मुंबई पुलिस में एडिशनल कमिश्नर रैंक के अधिकारी को जांच के आदेश दिए गए थे.

मुंबई पुलिस जल्द ही मुंबई एनसीबी के ज़ोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को समन भेज पूछताछ के लिए बुला सकती है. वानखेड़े के जासूसी के आरोपों के बाद मुंबई पुलिस कमिश्नर में एडिशनल कमिश्नर रैंक के अधिकारी को मामले की जांच के आदेश दिए थे. बता दें की वानखेड़े ने आरोप लगाया था की मुंबई पुलिस के लोग उनका पीछा कर रहे हैं और उनके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है. वानखेड़े के मुताबिक़ इसी संदर्भ में दो मुंबई पुलिसकर्मियों ने उनका क़ब्रिस्तान से सीसीटीवी फ़ुटेज लिया था. कब्रिस्तान पर वानखेड़े अक्सर जाते हैं जहां उनकी मां की कब्र है.

इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कहा कि मुंबई पुलिस ने समीर वानखेड़े को सुरक्षा देने वाले बॉडीगार्ड और सशस्त्र कर्मियों की संख्या बढ़ा दी है. एनसीबी कार्यालय के बाहर पुलिस की तैनाती भी बढ़ा दी गई है.

उधर समीर वानखेड़े की कथित जासूसी मामले में अहम खुलासा हुआ. सीसीटीवी में दिख रहे दोनों कॉन्स्टेबल ओशिवारा के डिटेक्शन विभाग में है. सूत्रों में बताया जैसे ही इनकी तस्वीर मीडिया में आई वैसे ही दोनों से उनके वरिष्ठ अधिकारियों ने पूछताछ की. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें याद नहीं की यह फ़ोटो कब का है और उन्हें यह भी याद नहीं है कि वे लोग वहां क्यों गए थे.

सूत्रों में यह भी बताया कि पुलिस अक्सर यहां-वहां जाकर अपने ज्यूरीडिक्शन में लोगों से मिलती है और बातचीत करती है. इसका मतलब यह नहीं कि कोई किसी की जासूसी कर रहा है. सूत्रों ने यह भी बताया कि दोनों कॉन्स्टेबल को किसी की भी जासूसी करने के लिए नहीं कहा गया था.

बता दें की क्रूज़ ड्रग्स पार्टी मामले की जांच वानखेड़े के नेतृत्व में की जा रही है. इस मामले में ही शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान सहित अन्य की गिरफ़्तारी की गई है. इस मामले के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने एनसीबी पर कई आरोप लगाए. इसी बीच कथित जासूसी की बात सामने आई.

वानखेड़े की शिकायत के मुताबिक़, उनकी मां का देहांत साल 2015 में हुआ था जिसके बाद से वो रोज़ाना क़ब्रिस्तान जाकर कब्र पर मत्था टेकते हैं. वानखेड़े को शक जताया कf उनका पीछा किया जा रहा है ताकि उनकी मूवमेंट को ट्रैक किया जा सके और इसके लिए उस क़ब्रिस्तान की सीसीटीवी फ़ुटेज को पुलिसवालों ने लिया. वानखेड़े ने अपनी शिकायत में एक सीसीटीवी फ़ुटेज को भी जोड़ा.

Aryan Khan Drugs Case: आर्यन खान को आज भी नहीं मिली जमानत, जानिए कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं

वरुण गांधी ने पूर्व पीएम वायजेपी का किसानों से जुड़ा एक पुराना वीडियो ट्विटर पर शेयर किया

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget