एक्सप्लोरर

मुंबई के लिये सफेद हाथी बन गई मोनो रेल, घाटा रोकने के लिये अब बर्थडे पार्टियों के लिये किराये पर उठाई जायेगी

भारत की पहली मोनोरेल की शुरूआत अबसे सात साल पहले 2013 में हुई थी. रोजाना 97 सेवाएं चलाने के लिये इसे साढ़े 8 लाख रुपये का घाटा हो रहा है. जब ये शुरू हुई थी तबसे ये घाटे में है.

मुंबईः मुंबई के चेंबूर से सात रास्ता के बीच चलने वाली मोनो रेल लगातार घाटे में जा रही है. घाटा रोकने के लिये अब विचार किया जा रहा है कि इसे बर्थ डे पार्टी जैसे समारोहों के लिये किराये पर दिया जाये. मोनोरेल का संचालन मुंबई मेट्रोपॉलिटन डेवेलपमेंट अथॉरिटी करती है. मोनोरेल नेटवर्क का मूलभूत ढांचा लार्सन एंड टूब्रो ने बनाया है जबकि इसके डिब्बे मलेशियन कंपनी स्कोमी की ओर से आते हैं. भारत की पहली मोनोरेल की शुरूआत अबसे सात साल पहले 2013 में हुई थी. रोजाना 97 सेवाएं चलाने के लिये इसे साढ़े 8 लाख रुपये का घाटा हो रहा है. जब ये शुरू हुई थी तबसे ये घाटे में है. शुरूआत में ये सिर्फ वडाला से चेंबूर के बीच सिर्फ 8 किलोमीटर के पहले चरण में चलती थी. तब ये माना गया था कि 20 किलोमीटर के पूरे रूट पर सेवाओं की शुरूवात होने के बाद घाटे में कमी आयेगी. अबसे सालभर पहले दूसरे चरण की शुरूवात भी हो गई, लेकिन मोनोरेल की आर्थिक स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ. दरअसल जानकारों के मुताबिक मोनोरेल के असफल होने के पीछे कई कारण हैं. सबसे बडा कारण ये है कि इसकी फ्रीक्वेंसी काफी कम है. एक मोनोरेल के बाद दूसरी मोनोरेल आने में 30 मिनट से ऊपर का इंतजार करना पडता है. दूसरा कारण है कि कई मोनोरेल स्टेशन आबादी से दूर बनाये गये हैं जैसे भक्ति पार्क, वडाला टीटी और मैसूर कॉलनी. इन इलाकों में रहने वाले लोगों को मोनोरेल स्टेशन तक पहुंचने में असुविधा होती है. मोनोरेल की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ चुके हैं. एक बार मोनोरेल में चलते वक्त आग लग चुकी है. कई बार ऐसा हुआ कि मोनोरेल बीच रास्ते में ही अटक गई. ऊंचाई पर फंसे मुसाफिरों को निकालने के लिये फायरब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी. आये दिन तकनीकी खराबी की वजह से मोनोरेल बंद हो जाती है. अब माना जा रहा है कि मोनोरेल के डिब्बों को जश्न के मौकों के लिये किराये पर देने से उसकी माली हालत सुधरेगी. जल्द ही कई और डिब्बे भी आयात किये जा रहे हैं, जिनसे मोनोरेल की बारंबारता भी बेहतर होगी और मुसाफिर उसकी ओर खिचेंगें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget