एक्सप्लोरर

Mumbai Lift Collapsed: मुंबई में लिफ्ट गिरने से 5 की मौत, घटनास्थल पर पहुंचे आदित्य ठाकरे, ओवरलोडिंग की वजह से हादसे की जताई आशंका

Mumbai Lift Collapsed: चश्मदीद ने सुरक्षा उपकरणों को लेकर कहा कि कई बार इसको लेकर सुपरवाइज़र समेत कई लोगों से शिकायत की. लेकिन मेरी शिकायत की उन्होंने कोई परवाह नहीं की.

मुंबई: मुंबई के वर्ली इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में शनिवार को निर्माण कार्य में लगी लिफ्ट के गिरने से मरने वालों की तादाद पांच तक पहुंच गई है. इस हादसे में एक शख्स घायल हुआ है, जिसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. हादसे के बाद महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे. 

आदित्य ठाकरे ने हादसे को लेकर कहा, "पहली नज़र में लगता है कि लिफ्ट ओवरलोडिंग की वजह से गिरी. एक शख्स के फंसने की आशंका है है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है." बता दें कि घटना शाम 5 बजकर 45 मिनट पर हनुमान गली में बीडीडी चॉल के पास स्थित निर्माणाधीन इमारत में घटी. हादसे में घायल शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस ने कही ये बात

पुलिस ने बताया कि घटना में घायल हुए छह लोगों में से एक को परेल के केईएम अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया. नगर निगम द्वारा संचालित नायर अस्पताल में तीन अन्य को मृत घोषित कर दिया गया. बीएमसी ने बताया कि इलाज के दौरान देर रात एक और शख्स ने दम तोड़ दिया.

चश्मदीद ने क्या कहा

घटनास्थल पर मौजूद एक चश्मदीद ने कहा, "मैं उसी मंज़िल की छत पर 19वीं मंज़िल पर काम कर रहा था. ज़ोरदार आवाज़ आई. लगा कहीं हमारी बिल्डिंग में तो कोई हादसा नहीं हुआ. तभी उनके साथ काम कर रहे लोग छत से नीचे उतरे और कहा कि हमारे लोग नीचे गिर गए. तुरंत मैंने 100 नंबर को फोन किया. मेरे दोस्ते ने 108 पर फोन किया. पुलिस एंबुलेंस से पहले आई और मदद की. 6 लोग थे उसमें जिसमें से पांच की मौत हो गई. एक की हालत गंभीर है."

चश्मदीद ने सुरक्षा उपकरणों को लेकर कहा कि कई बार इसको लेकर सुपरवाइज़र समेत कई लोगों से शिकायत की. लेकिन मेरी शिकायत की उन्होंने कोई परवाह नहीं की. चश्मदीद ने कहा कि ये मुंबई है, यहां सब मैनैज हो जाता है. ऐसे हादसों को छोटा बताया जाता है.

TMC ने प्रसार भारती के पूर्व सीईओ जवाहर सरकार को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, दिनेश त्रिवेदी की जगह लेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
असम कैबिनेट के 9 बड़े फैसले, बाल संरक्षण नीति को मिली मंजूरी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget