एक्सप्लोरर

Mumbai Hospital: आखिर क्यों हो रहे हैं मायानगरी के अस्पताल बंद ? मरीज और स्टाफ है मुश्किल में

Mumbai Hospital: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रीडिवेलपमेंट (Redevelopment) के नाम पर अस्पताल बंद हो रहे हैं. इस वजह से मरीजों और अस्पतालों में करने वाले कर्मचारियों के लिए मुसीबत खड़ी हो गई है.

Mumbai Hospital Redevelopment : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में लगातार बंद होते अस्पतालों की वजह से अस्पताल के स्टाफ के साथ ही इलाके के मरीजों के सामने भी मुश्किलें खड़ी हो गई हैं. ताजा मामला मुंबई के मझगांव (Mazgaon) इलाके का है. यहां के  प्रिंस अली खान अस्पताल (Prince Aly Khan Hospital) में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अस्पताल प्रशासन ने अस्पताल में किसी भी मरीज (Patient) को भर्ती नहीं करने का नोटिस लगाया. अस्पताल की तरफ से इसमें ये भी लिखा गया कि यहां किसी भी तरह का कोई ऑपरेशन भी नहीं होगा. इस नोटिस के साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों को तेजी से डिस्चार्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गयी. अस्पताल के इस फैसले ने यहां काम करने वाले करीब 900 कर्मचारियों को परेशानी में ला दिया है. इन लोगों को अपनी रोजीरोटी का संकट खाए जा रहा है.

आखिर क्यों हो रहा अस्पताल बंद

प्रिंस अली खान अस्पताल (Prince Aly Khan Hospital) में  प्रशासन ने अस्पताल में किसी भी मरीज (Patient) को भर्ती न करने का नोटिस लगाया है. दरअसल अस्पताल प्रशासन ने इस नोटिस में लिखा है कि अस्पताल की इमारत करीबन 75 साल पुरानी हो चुकी है. जांच में पाया गया है कि अस्पताल की ये इमारत कभी भी खतरे का सबब बन सकती है. इस वजह से अस्पताल में किसी भी मरीज को भर्ती न करने का फैसला लिया गया है. उधर दूसरी तरफ अस्पताल के स्टाफ का कहना है कि अस्पताल की इमारत  एकदम ठीक है. बाकायदा कुछ महीनों पहले ही अस्पताल प्रशासन ने बिल्डिंग की मरम्मत भी करवाई थी. स्टाफ सवाल करता है कि अचानक अस्पताल जर्जर कैसे हो गया.

अस्पताल स्टाफ लगा रहा आरोप

प्रिंस अली खान अस्पताल में काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक आगा ट्रस्ट के तहत चलने वाले इस अस्पताल को ट्रस्ट बंद करना चाहता है. इसकी वजह है  ट्रस्ट यहां पर एक लक्जरी बहुमंजिला इमारत बनाने की शुरुआत कर चुका है. इसी ट्रस्ट के कंपाउंड में ये अस्पताल है. अस्पताल के स्टाफ ने इसे साजिश करार दिया है. कर्मचारियों का कहना है कि ट्रस्ट उनकी रोजीरोटी छीनना चाहता है. वही इस इलाके के लोगों का भी मानना है कि अगर ये अस्पताल बंद होता है तो यहां रहने वाले लोगों को इलाज के लिये दर -दर भटकना पड़ेगा.

मुंबई में रिडेवलपमेंट का ये पहला मामला नहीं

मुंबई में रिडेवलपमेंट के नाम पर अस्पताल बंद होने का ये पहला मामला नही है, जिसकी वजह से कर्मचारियों और इलाके के मरीजों के सामने दिक्कते खड़ी हुई हैं. इससे पहले गोरेगांव (Goregaon) के सिद्धार्थ अस्पताल को भी कुछ साल पहले रिडेवलपमेंट के नाम पर गिरा दिया गया था. इस वजह से इस इलाके के लोगों को इलाज के नाम पर दूर -दूर भटकना पड़ रहा है . हाल ही में विधान सभा के विशेष मानसून सत्र में इस अस्पताल का मामला उठाया गया था. सत्र में तब यहां के लोगों की तकलीफ को देखते हुए इसे जल्द से बनवाने की मांग की गयी थी. मुंबई के घाटकोपर इलाके में मौजूद हिंदू सभा अस्पताल को भी रिडेवलपमेंट के नाम पर बंद कर दिया गया है. इस वजह से इस इलाके के लोग परेशान हैं और उन्हे दूसरी जगह महंगा इलाज कराना पड़ रहा है. सवाल ये है कि जब देश की आर्थिक राजधानी में अस्पताल बंद हो रहे हैं, तो इन अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले आखिर कहां जाएंगे ? इसके लिये महाराष्ट्र सरकार (Government Of Maharashtra) को समय रहते ध्यान देने की जरूरत है.  

ये भी पढ़ेंः

Mumbai: गणेश चतुर्थी के उत्सव में 4 दिन हैं बाकी, फिर भी BMC भर नहीं पाई मुंबई के गड्ढे

Mumbai News: मुंबई के लिए संपत्ति कर में संभावित बढ़ोतरी एक साल के लिए टली, सीएम शिंदे की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
CM रेवंत रेड्डी ने FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले फुटबॉलर मेसी को किया याद, वायरल हो रहा पुराना वीडियो
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर
प्रकाश राज से लेकर शबाना आजमी तक..CJP के 'संसद मार्च' से पहले कौन-कौन पहुंचा जंतर-मंतर

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget