एक्सप्लोरर

Mount Mary Church Threat: मुंबई के मशहूर माउंट मैरी चर्च को मिला धमकी भरा ई-मेल, पुलिस जांच में जुटी

Mount Mary Church Threat: मशहूर माउंट मैरी चर्च को धमकी भरा ईमेल मिलने से पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. चर्च के आधिकारिक फोटोग्राफर पीटर डोमनिक डिसूजा ने धमकी भरे ईमेल की जानकारी दी.

Mount Mary Church Threat: मुंबई के सबसे हाई प्रोफाइल इलाकों में से एक बांद्रा इलाके में स्थित मशहूर माउंट मैरी चर्च को एक धमकी भरा ई-मेल मिला है . सूत्रों ने बताया कि वो मेल terrorist@gmail.com नाम के अकाउंट से मिला. सूत्रों ने दावा किया है कि इस ई-मेल में लिखा था कि लश्कर-ए-तैयबा नाम का आतंकी संगठन माउंट मैरी चर्च पर आतंकी हमला करने वाला है.

माउंट मैरी चर्च के आधिकारिक फोटोग्राफर पीटर डोमनिक डिसूजा का ई-मेल चर्च की आधिकारिक वेबसाइट से लिंक किया गया है. माउंट मैरी चर्च की आधिकारिक वेबसाइट पर आने वाले सभी ई-मेल उनके मोबाइल पर आते हैं. बुधवार को शाम करीब साढ़े सात बजे यूजर आईडी 'आतंकवादी' से लश्कर-ए-तैयबा के हमले के बारे में एक ई-मेल मिला.

पुलिस ने दी दूसरे मेल की जानकारी

मुंबई पुलिस के जोन-9 के डीसीपी अनिल पारस्कर ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि इस ईमेल के बाद और ईमेल मिला है. जिसमें दावा किया गया है कि वो एक बच्चे की मां है. महिला ने बताया कि जो पहले ई-मेल आया था (धमकी वाला) वो उसके बेटे ने किया था. डीसीपी पारस्कर ने आगे बताया कि उस ईमेल में उसकी मां ने माफ़ी मांगी है. महिला ने उस ई-मेल में यह बताया है कि उसके बच्चे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है. जिसकी वजह से उसने इस तरह का ई-मेल किया.

जांच में जुटी पुलिस

नए साल के मौके पर इस तरह के ई-मेल से पुलिस महकमा काफी अलर्ट है, जिसके चलते इसे वेरिफ़ाई करने का काम मुंबई पुलिस कर रही है. पुलिस ने अज्ञात शख़्स के ख़िलाफ़ आईपीसी की धारा 505 (3) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच कर रही है, पुलिस का यह भी दावा है कि यह ई-मेल एक तरह का हॉक्स है पर जांच करने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी.

यह भी पढ़े :Uzbekistan Cough Syrup Death: आरोपी दवा कंपनी के खिलाफ कड़ा एक्शन! स्वास्थ्य मंत्री ने कफ सिरप ही नहीं पूरा प्रोडक्शन बंद करने का दिया निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
रूस की राजधानी मॉस्को में बम धमाका, 3 की मौत, 21 घायल
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
20 साल बाद कोलकाता लौटीं तसलीमा नसरीन, क्यों मच गया हंगामा?
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल
परिसीमन विधेयक का समर्थन, जनता के साथ विश्वासघात, तमिलनाडु में बोले राहुल

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
'तुम हर जगह कमाल करोगी...', प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
प्रिंस नरूला ने पत्नी युविका चौधरी पर लुटाया प्यार, बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
Girlfriend Period Blood: गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
गर्लफ्रेंड का पीरियड ब्लड फ्रीज कर रहा ये शख्स, इससे कैसे बढ़ेगी उम्र?
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
IGNOU में एडमिशन का एक और मौका, 16 अगस्त कर सकते हैं आवेदन
Embed widget