एक्सप्लोरर

कतर में फर्जी ड्रग केस में फंसे भारतीय दंपति भारत लौटे, दो साल से थे जेल में कैद

ऐसा पहली बार हुआ है कि जब किसी मामले की जांच भारत में की गई और विदेश की अदालत में सुनवाई हुई. एक पति-पत्नी को विदेश की अदालत ने बेगुनाह माना और बाइज्जत बरी कर दिया.

मुंबई के रहने वाले शरीक कुरेशी और उनकी पत्नी ओनिबा कुरेशी दो साल पहले कतर में हनीमून पर गए थे और वहां एक फर्जी ड्रग केस में फंस गए थे. अब आखिरकार दो साल बाद दोनों पति-पत्नी घर लौट आए हैं. दोनों बुधवार आधी रात को मुंबई लौट आए. दंपति को ड्रग केस में दस साल जेल की सजा सुनाई गई थी. लेकिन मामले की जांच भारत में NCB ने की और जांच के दौरान ये साफ हो गया कि दोनों निर्दोष है. जिसके बाद उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया. दंपति की एक बेटी भी है जो जेल में पैदा हुई थी.

शरीक और ओनिबा कुरेशी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि हनीमून के लिए कतर जाना इतना भयानक अनुभव होगा. 3 फरवरी को उन्हें बरी कर दिया गया था. कतर में, एक ड्रग मामले में बरी होना लगभग असंभव माना जाता है. जिस वक्त ओनिबा मुंबई से कतर आई थी वो 3 महीने की प्रेग्नेंट थी और जेल में ही उसने एक बच्ची को जन्म दिया.

क्या है पूरा मामला
शरीक कुरेशी नाम के शख्स की शादी मई 2018 में मुंबई की ही ओनिबा कुरेशी के साथ हुई थी. इसके बाद हनीमून पर कतर जाने की तारीख तय हुई 6 जुलाई 2019. दोहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर दोनों की तलाशी हुई, वहां तक सबकुछ ठीक था. इसके बाद जब दोनों के बैग स्कैन हुए तभी कस्टम वाला वहां पर पहुंचा और एक बैग को रोक लिया गया. उस बैग की तलाशी ली गई. उस बैग में कुछ कपड़े थे. कपड़ों के नीचे एक और बैग था, जो उनकी आंटी ने दिया था. जब उस बैग को खोला गया तब उसमें एक पैकेट निकला, जिसमें 4 किलो चरस थी. बैग में चरस को देखकर दोनों के पैरों तले की जमीन खिसक गई. दोनों लगातार कस्टम और दोहा पुलिस को यह बताते रहते हैं कि वह बेगुनाह हैं लेकिन दोनों की कोई भी नहीं सुनता. दोनों पर मामला दर्ज किया जाता है और जेल भेज दिया जाता है.

इधर मुंबई में ओनिबा और शरीक के परिवार वाले परेशान हो जाते हैं क्योंकि कई दिन बीत जाने के बाद भी दोनों की तरफ से कोई फोन घर पर नहीं पहुंचता है. थक-हारकर दोनों परिवार वाले आंटी तबस्सुम के पास पहुंचते है. तब उन्हें पता चलता है कि तबस्सुम एक ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा है जिसके जाल में वह दोनों पति-पत्नी फंस गए हैं.

मामले की जांच में केपीएस मल्होत्रा ने पाया कि वाकई में दोनों पति-पत्नी बेकसूर हैं. दरअसल आंटी तबस्सुम के फोन को सर्विलांस पर लगाया गया और एनसीबी की टीम को यह जानकारी मिली कि ड्रग्स का ये गैंग एक और कपल को विदेश भेजने जा रहा है. यही से इस पूरी कहानी से पर्दा उठ गया. नारकोटिक्स की टीम में तबस्सुम और उसके गैंग के साथियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें-
सुशांत सिंह राजपूत केस: ड्रग्स मामले में साहिल शाह बना मुख्य संदिग्ध, एक्टर के घर पर ही रहता था साथ

दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 17 हजार से अधिक नए केस, सीएम केजरीवाल ने कल बुलाई बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
नशे में प्लेन उड़ा रहा था पायलट, दिल्ली-फुकेट मामले में बड़ा खुलासा, दूसरा टेस्ट भी पॉजिटिव
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
फुकेट-दिल्ली फ्लाइट मामले में सरकार सख्त, एयर इंडिया के इस बड़े अधिकारी को समन
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
रांची आंदोलन: स्वाति मालीवाल का हमला, 'CJP का एक भी नेता...'
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget