एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना के सभी रिकॉर्ड टूटे, आज आए 17 हजार से अधिक नए केस, सीएम केजरीवाल ने कल बुलाई बैठक

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी देखी जा रही है. आज 17 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना का कहर जारी है. रात के करीब 9 बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 17,282 लोग संक्रमित हुए हैं. यह संख्या पिछले साल महामारी की शुरूआत होने के बाद से एक दिन में हुई सर्वाधिक वृद्धि है. 

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में 104 मरीजों की मौत हुई है. इसी के साथ ही मृतकों की कुल संख्या 11,540  हो गई है. वहीं शहर में अब तक 7,67,438 लोग संक्रमित हुए हैं और 7,05,162 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं.

बता दें कि मंगलवार को 13 हजार 468 नए मामले आए थे और 81 मरीजों की मौत हुई थी. दिल्ली सरकार का कहना है कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना की चौथी वेव है. कोरोना की रफ्तार को रोकने के लिए सबसे अहम है कि लोग कोविड गाइडलाइंस को फॉलो करें.

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को बैठक बुलाई है. मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर कहा, ''दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री कल सुबह 11 बजे उपराज्यपाल के साथ समीक्षा बैठक के माध्यम से चर्चा करेंगे. 12 बजे स्वास्थ्य मंत्री, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी कोरोना की वर्तमान स्थिति पर बैठक करेंगे.''

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी है जबकि 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है. इस फैसले का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा रद्द किया जाना छात्रों और माता पिता के लिए बड़ी राहत है.

इतने वेंटिलेटर भरे
राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि के बीच वेंटिलेटर सहित कोविड-19 आईसीयू बिस्तर की सुविधा वाले 94 में से 69 अस्पतालों में इस प्रकार के सारे बिस्तर भर गए हैं और केवल 79 बिस्तर खाली हैं. एक आधिकारिक ऐप में दिए गए आंकड़ों में बुधवार को यह जानकारी सामने आई.

दिल्ली कोरोना ऐप के अनुसार, दोपहर दो बजे तक, 110 अस्पतालों में से 75 में बिना वेंटिलेटर वाले सभी कोविड-19 आईसीयू बिस्तर भरे थे. वेंटिलेटर वाले 1,177 कोविड-19 आईसीयू बिस्तरों में से केवल 79 खाली थे जबकि बिना वेंटिलेटर के 2,130 कोविड आईसीयू बिस्तरों में से 348 खाली थे.

राजस्थान के सभी शहरों में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक के लिए लगेगा कर्फ्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
‘केस करना है तो गांधी-नेहरू-पटेल और...’, गोवा में ऐसा क्यों बोले खरगे?
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
पायलटों का ड्रग टेस्ट 25% तक होगा? DGCA को मिले ये सुझाव
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
अल नीनो से मंडराया सूखे का खतरा, मंहगी हो सकती है आम आदमी की थाली
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget