एक्सप्लोरर

मुंबई: कोरोना से ठीक हुए कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे, कार्यकर्ताओं की जुटी भीड़, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ी धज्जियां

हालात ये हैं कि अकेले मुंबई में कोरोना से 38 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं. जिसमें से 1227 लोगों की मौत हो चुकी है.कोरोना के इस आपातकाल में इस घोर लापरवाही की जिम्मेदार कौन है?

मुंबई: मुंबई में कोरोना की मार सबसे ज्यादा है. पूरे शहर में कर्फ्यू लागू किया गया है. लेकिन इसके बावजूद भी लोग लगातार लापरवाही बरते हुए कोरोना को दावत दे रहे हैं. मुंबई में कांग्रेस नेता चंद्रकांत हंडोरे कोरोना से ठीक होकर घर लौटे तो सैंकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता जमा हुए. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और सामाजिक दूरी का नियम तोड़ा.

दरअसल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री चंद्रकात हंडोरे कोरोना के ठीक होकर अस्पताल से घर लौटे. नेता जी के घर लौटने की खबर सुनकर कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी. लोगों ने आतिशबाजी की, ढोल बजाए और जमकर सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ाई.

नेता जी ने हाथ जोड़कर अभिवादन तो स्वीकर कर लिया. लेकिन ना तो लोगों से दो गज की दूरी बनाने के लिए कहा और ना ही कोई अपील की. कार से उतरकर सीधे घर में चले गए. ऐसे में सवाल है कि अगर शहर में लोगों के एक जगह जमा होने की मनाही है तो इतनी भीड़ जमा कैसे हुई? कोरोना के इस आपातकाल में इस घोर लापरवाही की जिम्मेदार कौन है?

कोरोना से मुंबई की हालत खराब

मुम्बई में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 38,442 तक पहुंच गई है. मुम्बई में अब तक कुल 1227 लोगों की मौत हो चुकी है. मुम्बई में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1510 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले 24 घंटे में 54 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 65000 के पार

महाराष्ट्र सरकार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों की संख्या 65 हजार के पार पहुंच गई है. पिछले 24 घन्टे में 2940 मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद यह 65,168 तक हो गई है. राज्य में एक्टिव मरीजों की अब तक कि कुल संख्या 34,881 वहीं कोरोना संकट काल में पूरे राज्य में 2197 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

लॉकडाउन में रियायतों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- बढ़ रहे हैं कोरोना केस तो छूट क्यों? नीति आयोग ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
रिजिजू पर भड़के राहुल, 'सबसे बड़ा खतरा दिमाग से खाली लोग, जिन्हें...'
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी
तमिलनाडु के मंत्री ने ऐसा क्या कह दिया, जिसे लेकर CM विजय ने मांगी माफी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
महाराष्ट्र: लव जिहाद पर चोट! रक्षाबंधन से लागू होगा धार्मिक स्वतंत्रता कानून
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget