एक्सप्लोरर

लॉकडाउन में रियायतों पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- बढ़ रहे हैं कोरोना केस तो छूट क्यों? नीति आयोग ने दिया जवाब

हर दिन नए केस की बढ़ती संख्या के मामले में भारत दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच चुका है.30 मई 2020 तक जुटाए गए आकंड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना से मृत्युदर 2.8 फीसदी है.

नई दिल्ली: दो महीने से ज्यादा वक्त से देश में चल रहे लॉकडाउन में अब सरकार रियायतें देने जा जा रही है. शनिवार को इसे लेकर गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई हैं. लेकिन मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार के इस फैसले पर सवाल उठाया है. कांग्रेस ने पूछा कि जब देश में कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं तो छूट क्यों दी जा रही है.

कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि ''यह देखा गया है कि मामलों के बढ़ जाने पर लॉकडाउन बढ़ाया जाता है, लेकिन भारत में यह पूरी तरह से विपरीत है. मामले बढ़ रहे हैं और लॉकडाउन वापस लिया जा रहा है. अन्य देशों में लॉकडाउन में छूट तब दी जाती है जब मामलों में गिरावट होती है. लेकिन भारत में लॉकडाउन में तब छूट दी जाती है जब प्रति दिन 8,000 नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं.'' उन्होंने कहा कि ''जिस गति से कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में लॉकडाउन में रियायत देने से खतरा कई गुना बढ़ जाएगा.''

बता दें कि देश में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 73 हजार 763 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 7,964 नए मरीज बढ़े हैं जो कि एक दिन में सबसे ज्यादा है. पिछले 24 घंटे में 265 लोगों की मौत हुई. यह भी एक दिन में सबसे ज्यादा है. मरीजों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में 9वें नंबर पर आ चुका है. हर दिन नए केस की बढ़ती संख्या के मामले में भी भारत दुनिया में चौथे नंबर पर पहुंच चुका है. तो सवाल उठाना लाजमी है... जब भारत में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है तो देश लॉकडाउन से अनलॉक क्यों हो रहा है.

विपक्ष के इस सवाल का जवाब कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य और नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने दिया है. अमिताभ कांत ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर आंकड़ों के साथ बताया कि भारत में 51.8 फीसदी मामले सिर्फ पांच शहरों में सीमित हैं. ये पांच शहर हैं...

मुंबई                  20.89% दिल्ली                10.61% चेन्नई                  8.16% अहमदाबाद       7.08% ठाणे                   5.06%

भारत के 30 जिले ऐसे हैं जहां से 70 फीसदी मामले रिपोर्ट हुए

यानी देश में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज इन पांच शहरों में ही हैं. अमिताभ कांत के मुताबिक भारत के 30 जिले ऐसे हैं जहां से 70 फीसदी मामले रिपोर्ट हुए हैं. अमिताभ कांत ने अपने ट्वीट में कोरोना से राष्ट्रीय मृत्य दर और रिकवरी रेट यानि मरीजों के ठीक होने की दर का भी हवाला दिया है. 30 मई 2020 तक जुटाए गए आकंड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना से मृत्युदर दो दशमलव आठ फीसदी है. और रिकवरी रेट 47 दशमलव 6 फीसदी है.

इस आंकड़ों को देश के सामने रखने के पीछे का तर्क ये है कि सरकार ने कोरोना क्लस्टर की पहचान कर ली है. कोरोना की महामारी कुछ खास इलाकों में ही सीमित है. ऐसे इलाकों में अनलॉक फेज में भी कोई छूट नहीं दी गई है. तो पूरे देश को बंद रखने से क्या फायदा.

रियायतों को बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं

सरकार के पास लॉकडाउन की रियायतों को बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है. 2019-20 में जीडीपी गिरकर 4.2 फीसदी पर पहुंच चुकी है,10 करोड़ से ज्यादा लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं. हर दिन लगभग 40 हजार करोड़ का नुकसान हो रहा है. जीएसटी कलेक्शन में भी रिकॉर्ड गिरावट आई है. Unlock-1 में सभी देशवासियों को संयम के साथ गतिविधियों को चालू करना है, सावधानी के साथ कोरोना पर विजय प्राप्त करनी है और सबको मिलकर इस समस्या से बाहर निकलना है.

यह भी पढ़ें-

Lockdown 5: गृह मंत्रालय ने जारी किए दिशा-निर्देश, राज्यों को मिला व्यापक अधिकार, जानिए सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
'मुझे चुप कराना है तो मारना होगा', ममता बनर्जी का BJP को चैलेंज, बागियों को दिया मैसेज
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget