एक्सप्लोरर

मुंबई: आदित्य ठाकरे के घर के बाहर लगे थे 'महाराष्ट्र का सीएम' वाले होर्डिंग्स, बीएमसी ने हटाए

आदित्य ठाकरे के घर 'मातोश्री' के बाहर महाराष्ट्र का सीएम वाले होर्डिंग्स लगे थे. बीएमसी ने उन होर्डिंग्स को हटा दिया है. बता दें कि शिवसेना लगातार ढाई ढाई साल के सीएम वाले फॉर्मूले के साथ बीजेपी पर दबाव बनाए हुए है.

मुंबई: बृहन्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने मुबंई में आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बताने वाले होर्डिंग्स हटा दिए हैं. ये होर्डिंग्स आदित्य ठाकरे के घर मातोश्री के बाहर लगे थे. इस पर लिखा था ‘महाराष्ट्र के सीएम सिर्फ आदित्य ठाकरे.’ शिवसेना समर्थकों की तरफ से होर्डिंग्स लगाए गए थे. बता दें कि आदित्य ठाकरे वर्ली विधानसभा से विधायक चुने गए हैं.

शिवसेना के समर्थक भले ही आदित्य ठाकरे को राज्य का भावी सीएम बता रहे हों लेकिन फिलहाल कुछ फाइनल नहीं हो पाया है. जिस 50-50 फॉर्मूले के जरिए शिवसेना ढाई साल के लिए सीएम की कुर्सी मांग रही है उसपर सहयोगी पार्टी बीजेपी के साथ बात नहीं बन पाई है.

सीएम पद पर सस्पेंस के बीच संजय राउत ने शरद पवार से की मुलाकात, महाराष्ट्र की राजनीति पर की चर्चा

उधर आज आदित्य ठाकरे ने पार्टी विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्यपाल से मुलाकात की. इस मुलाकात में भारी बारिश के बाद किसानों को हुए नुकसान को लेकर चर्चा की गई. इस मुलाकात के बाद जब आदित्य ठाकरे बाहर निकले तो उनसे सरकार के गठन को लेकर सवाल किया गया. इस पर उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जो कहना है वो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ही कहेंगे.

ऐसे में दोनों पार्टियों के बीच तल्खी का माहौल है. शिवसेना लगातार बीजेपी पर दबाव बना रही है. आज पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत ने साफ तौर पर कहा कि पार्टी जो 50-50 फॉर्मूले पर अमल करने की मांग कर रही है, उससे कोई समझौता नहीं हो सकता है. उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि शिवसेना को कोई बच्चा पार्टी नहीं समझे.

कांग्रेस का शिवसेना को खुला ऑफर, कहा- अगर वो साथ आएं तो मुख्यमंत्री उनका

उधर महाराष्ट्र में एनडीए में शामिल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा कि राज्य में एक ही सीएम होना चाहिए और वह ही पांच का कार्यकाल पूरा करे. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पद के लिए देवेंद्र फडणवीस के नाम का समर्थन किया.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया
छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला, विनीत जोशी को शिक्षा विभाग से हटाया

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget