एक्सप्लोरर

मुंबईः तकनीकी खराबी के कारण दूसरे डोज का टार्गेट पूरा नहीं कर पा रही बीएमसी

मुंबई में दूसरे डोज की शुरुआत 15 फरवरी की जा चुकी है लेकिन 6 दिन में बीएमसी 15 प्रतिषद से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दे पाई है. 6 दिन में इतने कम स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीन लेने के पीछे सबसे बड़ी वजह कोविन एप में हो रही तकनीकी दिक्कत है.

मुंबईः बीएमसी ने कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज की शुरुआत कर दी है लेकिन 6 दिन में 15 फीसदी से भी कम स्वास्थकर्मियों को बीएमसी डोज लगा पाया है. 6 दिन में 15 फीसदी से भी कम स्वास्थकर्मियों को डोज लगने के पीछे एक कारण डुप्लिकेशन है. 3 से 4 केंद्र में एक ही डॉक्टर के नाम लिस्ट में होने के चलते वैक्सीनेशन का आंकड़ा बीएमसी पूरा नही कर पा रही है. पहले और दुसरे चरण में डॉक्टर्स और स्वस्थ्यकर्मियों को वैक्सीन देने की शुरूआत बीएमसी कर चुकी है.

पहले चरण में अब तक बीएमसी एक लाख 55 हज़ार स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन लगा चुकी है. स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरे डोज देने का काम भी बीएमसी के सभी केंद्रों में शुरू किया जा चुका है. लेकिन, तकनीकी खराबी के चलते बीएमसी स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज देने का लक्ष्य पूरा नही कर पा रही है.

मुंबई में दूसरे डोज की शुरुआत 15 फरवरी की जा चुकी है लेकिन 6 दिन में बीएमसी 15 प्रतिषद से भी कम स्वास्थ्यकर्मियों को वैक्सीन दे पाई है. 6 दिन में इतने कम स्वास्थ्यकर्मियों का वैक्सीन लेने के पीछे सबसे बड़ी वजह कोविन एप में हो रही तकनीकी दिक्कत है. जिसके चलते लोगों को मैसेज नहीं पहुंच पा रहा है. लेकिन इसके पीछे दूसरी एक वजह डुप्लीकेशन भी है जिसके चलते वैक्सीनेशन की स्पीड पर ब्रेक लगता जा रहा है.

एप में डुप्लीकेशन

एप में डुप्लीकेशन की समस्या के बारे में हमने बीएमसी के अतिरिक्त आयुकित सुरेश काकानी से मुलाकात की. सुरेश काकानी ने एबीपी न्यूज़ से बताया कि दूसरे डोज के वैक्सीनेशन की गति धीमी होने के पीछे डुप्लीकेशन एक कारण ज़रूर है लेकिन उससे सबसे बड़ा कारण है कोविन एप. हमने ये पाया है कि एक डॉक्टर्स के नाम दो से चार जगहों पर लिस्ट हुए है. लेकिन डुप्लीकेशन सबसे बड़ी समस्या नही है. इस तकनीकी दिक्कत को सुलझाने के बीएमसी काम कर रही है और इसे जल्द ही सुलझा लिया जाएगा. हमारे लिए कोविन एप में हो रही तकनीकी दिक्कत सबसे बड़ी समस्या है. लेकिन अब तक हम 1 लाख 55 हज़ार स्वास्थ्यकर्मियों को पहली डोज दे चुके है और दूसरे डोज की शुरुआत भी कर दी है. दूसरे डोज की गति धीमी पड़ने के पीछे तीसरा कारण यह बताया जा रहा है कि डॉक्टर्स दूसरा डोज लेने से कतरा रहे है. लेकिन मैं आपको बता दूं की यह कोई वाजिब कारण नहीं है और न ही इसमे कोई सच्चाई.

वैक्सीनेशन की गति इसलिए भी धीमी पड़ी है क्योंकि अबतक कई डॉक्टर्स की पहले चरण में लगी डोज की अवधि पूरी नही हुई है. पहले डोज और दूसरे डोज के बीच महीने भर का अंतर होना ज़रूरी है. 45 दिन शरीर मे एंटीबॉडीज बनने का समय लगता है. समय के हिसाब से हम स्वास्थ्यकर्मियों को डोज देंगे. साथ ही एप में आ रही कई तरह की तकनीकी दिक्कतों को बीएमसी जल्द ही सुलझाई जाएगी और सवा लाख स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरा डोज देने का लक्ष्य प्राप्त करेगी.

दिल्ली में कोरोना के आज 128 नए मामले आये सामने, एक मरीज की मौत 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... अड़ गई BJP सांसद की बेटी, पोस्ट ने मचाया बवाल, अब गायब हुआ इंस्टा अकाउंट
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
'बार-बार फोन मत करो...', अपने घर वालों से ऐसा क्यों बोल बैठे अभिजीत दीपके, पिता ने बताया कारण
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
पहले किया किया सपोर्ट अब कसा तंज, RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों कहा- 'ये Gen-Z वाले...'
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
कितनी खतरनाक है यूक्रेन की फ्लेमिंगो मिसाइल, जानें इसकी मारक क्षमता?
Embed widget