एक्सप्लोरर

मुंबई: नारायण राणे के घर के बाहर भिड़े बीजेपी और शिवसेना कार्यकर्ता, जमकर हुई पत्थरबाजी

पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों पक्षों के कार्यकर्ता लगातार हंगामा करते रहे. शिवसैनिक नाारायण राणे के घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं.  

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपशब्दों के इस्तेमाल को लेकर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना आमने-सामने हैं. शिवसेना के कार्यकर्ता जगह-जगह केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और बीजेपी के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे हैं. मुंबई के जुहू में शिवसैनिकों ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया.

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने युवा शिवसैनिकों को रोकने के प्रयास किए लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी नारायण के घर के पास पहुंच गए. इसी दौरान राणे समर्थकों और युवा शिवसैनिकों में जमकर झगड़ा हुआ. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थर भी चले. पुलिस को भीड़ को तितर बितर करने के लिए लाठी चार्ज करना पड़ा. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों पक्षों के कार्यकर्ता लगातार हंगामा करते रहे. शिवसैनिक नाारायण राणे के घर के अंदर घुसने का प्रयास कर रहे हैं.  

वहीं नासिक के बीजेपी दफ़्तर में भी शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की है सांगली में शिवसैनिकों ने राणे के पोस्टर पर स्याही फेंकी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक शब्दों को लेकर नासिक पुलिस ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी के आदेश भी जारी किए हैं. आरोप है कि जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ़ अपशब्दों का इस्तेमाल किया है.

महाराष्ट्र के अलग अलग शहरों में शिवसेना नारायण राणे के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. औरंगाबाद में शिवसैनिकों ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया. हज़ारों शिवसैनिकों ने नारायण राणे के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की. चिपलून में राणे के कार्यक्रम में भी जमकर हंगामा हुआ. यहां राणे के समर्थक और शिवसेना के कार्यकर्ता आपस में भिड़े गए. 

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ धर्मांतरण को मुद्दा बनाकर बीजेपी ने पूरे प्रदेश में किया प्रदर्शन, कहा- पहले रोकेंगे नहीं माने तो ठोकेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
पुडुचेरी में भगवा झंडा देखकर भड़के अमित शाह, कहा- 'तिरंगा कहां है'
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
PM मोदी, अमित शाह, सोनिया-अखिलेश... सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे दिग्गज
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget