एक्सप्लोरर

मुंबई: 40 साल बाद 40 पुराने दोस्तों को WhatsApp ने मिलाया

जब ये दोस्त 40 बाद मिले तो सबकी आंखे नम थी और उनकी खुशी के आंसुओं में तैर रही थी बचपन की यादें और स्कूल वाले दिन. रियूनियन में कुछ ऐसे दोस्त थे जो विदेशो में बस चुके थे.

मुंबई: कहते हैं तकनीक के जमाने में नामुमकिन भी मुमकिन हो सकता है. खोये लोग घर वापस आ सकते हैं, बिछड़े लोग मिल सकते हैं, पुराने दोस्त सालों बाद दुनिया के कोने-कोने से आकर बचपन की यादें ताजा कर सकते हैं. ऐसा ही एक पल देखने को मिला मुंबई में हुए दोस्तों के एक रियूनियन प्रोग्राम में. जिसमें 40 साल बाद वो दोस्त इकट्ठा हुए जो साल 1979 में एक साथ 10 वीं क्लास में पढ़ते थे. इनमें से कोई अमेरिका में रहता था तो कोई देश के किसी दूसरे कोने में. आज इन सबकी उम्र करीब 55 साल की हो चुकी थी लेकिन जब ये दोस्त 40 बाद मिले तो सबकी आंखे नम थी और उनकी खुशी के आंसुओं में तैर रही थी बचपन की यादें और स्कूल वाले दिन.

ये सब मुमकिन हुआ व्हाट्सप ग्रुप की वजह से. दरअसल, मुंबई के गिरगांव स्थित शेठ धरमसी गोविंदजी ठाकरसी हाईस्कूल में साल 1979 के 10 वीं क्लास के बी बैच में पढ़ने वाले किरण मुलगांवकर ने प्लान बनाया कि वो अपने दोस्तों का रियूनियन करेंगे. उन्होंने इसके लिये एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया. पहले उसमें उन्होंने उन लोगों को जोड़ा जो 40 साल बाद भी उनके संपर्क में थे. उसके बाद उन दोस्तों और उनके मोबाइल नंबर की तलाश शुरू की जो उनके संपर्क में नहीं थे. करीब 5 महीने की मेहनत के बाद 55 छात्रों के बैच में से 40 लोगों के नंबर किरण को मिल चुके थे. 40 साल बाद इन 40 दोस्तों के मिलने की फिर व्हाट्सएप ग्रुप पर तारीख तय हुई और जब मुंबई के भांडुप में तय जगह पर ये दोस्त मिले तो जैसे इन्हें नयी जिंदगी मिल गयी.

40 साल बाद 40 दोस्तों के इस रियूनियन में कुछ ऐसे दोस्त थे जो विदेशो में बस चुके थे. उन्होंने भी इस मौके को नहीं छोड़ा और दोस्तों से मिलने अमेरिका से मुंबई आ गये. 10वीं की पढ़ाई के बाद ये दोस्त जो बिछड़ चुके थे आज वो तमाम जगहों पर कार्यरत थे. कोई महाराष्ट्र विधान भवन में काम कर रहा है तो कोई होम मिनिस्ट्री में. कोई डॉक्टर था तो कोई वकील. इन 40 दोस्तों के मिलन समारोह में 10 से ज्यादा महिलाएं भी थीं जो अपने बचपन के दोस्तों से मिलने पहुंचीं. इस रियूनियन में पहुंचे सभी लोगों के पास नौकरी है, परिवार है, पैसे हैं लेकिन यारों के मिलने पर जो खुशी इनके चेहरे पर देखने को मिली शायद वो मौजूद सभी खुशियों से ज्यादा थी. जो लोग जवानी मिले थे वो आज बूढ़े होने की कगार पर थे. लेकिन हम कह सकते हैं कि यहां मौजूद हर दिल 55 का था लेकिन दिन बचपन का.

यह भी पढ़ें-

अब नेता बनने की ट्रेनिंग देंगे प्रशांत किशोर, भरना होगा ये फॉर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
'उनके दिमाग पर एक्टिविस्ट सलाहकारों का कब्जा', रिजिजू ने राहुल गांधी के टीशर्ट पहनने पर उठाए सवाल
West Bengal Elections 2026: कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
कोलकाता में खराब मौसम के कारण डेढ़ घंटे लेट उतरा ममता बनर्जी का प्लेन, आसमान में लगाए चक्कर
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
प्रोफेसर ने भरी क्लास में छात्रा को कर दिया प्रपोज, गुस्साए स्टूडेंट्स ने चप्पल से पीटा, Video वायरल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल
754 में से 377 विमानों में तकनीकी खामी... संसदीय समिति की रिपोर्ट ने सुरक्षा को लेकर उठाए सवाल

वीडियोज

महायुद्ध... आतंक का 'बारूद' !
बड़े 'धोखे' हैं ट्रंप की 'डील' में ?
Jaipur की सड़क पर लड़की का ताबड़तोड़ हमला! बुलेट भी नहीं बची
ईरानी सेना नहीं जनता से हार रहे ट्रंप!
Asim Munir से बात..PM Modi को दरकिनार क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran-US War: जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
जंग के बीच ईरान का पावर शो! ग्राउंड वॉर के लिए लाखों लोगों को कर रहा तैयार, जानें खतरनाक प्लान
UP Weather: यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में नोएडा से लखनऊ तक छाए काले बादल, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
अमेरिका-इजरायल से जंग में ईरान को ड्रोन दे रहा रूस? सवाल पर क्रेमलिन ने दिया ये जवाब
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
कब से कब तक खेला जाएगा IPL 2026 का टूर्नामेंट, जानें फाइनल की तारीख!
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
10 अप्रैल को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश, ‘भूत बंगला’ की मुसीबत बढ़ाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर क्राइम थ्रिलर फिल्म
LPG Crisis: देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
देश में पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कोई कमी? सरकार ने बताया कितने दिनों का बचा भंडार
Home Gardening Pistachio: बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
बाजार से पिस्ता खरीदना भूल जाएंगे! घर के गमले में पिस्ता उगाने का ये है सबसे आसान तरीका
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
24 अकबर रोड वाले कांग्रेस मुख्यालय में कितने कमरे, किसने किया था इसे डिजाइन?
Embed widget