एक्सप्लोरर

अब नेता बनने की ट्रेनिंग देंगे प्रशांत किशोर, भरना होगा ये फॉर्म

सोशल मीडिया पर बने पेज 'यूथ इन पॉलिटिक्स' की तरफ़ से इन दिनों राजनीति में भविष्य देखने वाले युवाओं से जुड़ने की अपील की जा रही है. प्रशांत का एक बयान भी इस पेज पर ज़ारी किया गया है जिसमें प्रशांत राजनीति में डेब्यू करने वालों की मदद करने को कह रहे हैं.

पटना: अब तक आपने सुना था कि अभिनेता बनने के लिए ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन अब नेता बनने के लिए भी ट्रेनिंग दी जाने लगी है. दिलचस्प बात ये है कि ट्रेनिंग कोई और नहीं बल्कि कुशल रणनीतिकार प्रशांत किशोर दे रहें हैं. यानि बीए, एमए पास हों या फ़ेल, महिला-पुरुष सभी को रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब कुशल नेता बनने की ट्रेनिंग देंगे.

राजनीति से जुड़ना है तो प्रशांत किशोर का हाथ थामिए

प्रशांत किशोर की कम्पनी i-pac युवाओं को राजनीति से जुड़ने के लिए हाथ थामने को तैयार है. ग़ौरतलब है कि इसके किए फ़ॉर्म भरकर आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन रखी गयी है. सोशल मीडिया पर बने पेज 'यूथ इन पॉलिटिक्स' की तरफ़ से इन दिनों राजनीति में भविष्य देखने वाले युवाओं से जुड़ने की अपील की जा रही है.

प्रशांत किशोर से राजनीति सीखने के लिए उम्र सीमा भी निर्धारित

इस पेज के इंट्रो में राजनीति में आने वाले युवाओं के लिए बाक़ायदा उम्र सीमा भी निर्धारित की गयी है. 18 साल से लेकर 35 साल तक के युवाओं को सक्रिय राजनीति में आने के लिए इस पेज से जुड़ने को भी कहा जा रहा है. इस पेज पर साफ तौर पर कहा जा रहा है कि ''युवाओं को सक्रिय राजनीति मे प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन मे प्रवेश हेतु एक अद्वितीय मंच...आज ही फॉर्म भरें!'' इसके साथ ही प्रशांत किशोर की तस्वीर भी लगायी गयी है. ग़ौरतलब है कि प्रशांत किशोर i-pac के मेंटॉर हैं. कम्पनी ने अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के लिए कैम्पेनिंग कर जीत दिलायी है. इनमें से मुख्य तौर पर साल 2014 में बीजेपी के लिए कैम्पेनिंग शामिल है.

मुखिया-पार्षद से लेकर विधायक तक, सब बनाएंगे प्रशांत किशोर

फ़ेसबुक पेज और ट्विटर अकाउंट 'यूथ इन पॉलिटिक्स' लगातार उन युवाओं के किए अवसर की बात कर रहा है जो राजनीति से जुड़ना चाहते हैं. पेज पर लिखा है कि '2012 में जिन्हें मुखिया बनना हो या पार्षद सभी जुड़िए यूथ फ़ॉर पॉलिटिक्स के साथ'. ग़ौरतलब है कि सोशल मीडिया पर बना पेज 'यूथ इन पॉलिटिक्स' i-pac का अफ़िशल पेज है.

प्रशांत का एक बयान भी इस पेज पर ज़ारी किया गया है जिसमें प्रशांत राजनीति में डेब्यू करने वालों की मदद करने को कह रहे हैं. बयान में प्रशांत कहते हैं, ''कोई भी व्यक्ति जिसको कोई गाइड करने वाला नहीं है. अगर वो राजनीति में आना चाहता है, छात्रसंघ अध्यक्ष, गांव का मुखिया, पार्षद या एमएलए बनना चाहता है. मैं उसकी पूरी मदद कर पाऊं यही मेरा उद्देश्य है.''

इससे पहले भी प्रशांत किशोर ने शुरू किया था अभियान

ग़ौरतलब है कि साल 2018 में जेडीयू में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने प्रशांत किशोर ने राजनीति में 1 लाख युवाओं को जोड़ने के लिए एक नया प्रयोग शुरू किया था. इसके लिए लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की बदौलत बिहार में पहली बार युवाओं को पार्टी में शामिल करने की बात की गयी थी. हालांकि इस बार ये पहल उनके नेतृत्व में i-pac की तरफ़ से शुरू की गई है. ये बात अलग है कि नेता बनने की ट्रेनिंग देने वाले प्रशांत किशोर ने अबतक ख़ुद कोई चुनाव नहीं लड़ा है. ऐसे में प्रशांत किशोर के इस नए पहल पर राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का इंतज़ार है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Highlights: कोलकाता पंडाल हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की मदद
Delhi Protest Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
Highlights: अभिजीत दीपके को बड़ी राहत, SEM कोर्ट दी सशर्त जमानत
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'
कपिल सिब्बल से मिली CJP, दिया अल्टीमेटम- 'कल तक सौरव-रांका को नहीं छोड़ा तो...'

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget