एक्सप्लोरर

Mumbai Suicide: ऑनलाइन गेम की चुनौती ने ली 14 साल के बच्चे की जान, फांसी पर लटककर की खुदकुशी

Mumbai Suicide: मुंबई में ऑनलाइन गेम के चक्कर में आकर एक 14 साल के छात्र ने आत्महत्या कर ली है. मामला भोईवाड़ा इलाके का है.

Mumbai Suicide: मुंबई में एक 14 साल के छात्र ने मोबाइल गेम के चक्कर में आकर आत्महत्या कर ली है. मामला भोईवाड़ा इलाके का है जहां एक छात्र ऑनलाइन गेम में चैलेंज को पूरा करने और ज्यादा खेलने की मांग अपने घरवालों से कर रहा था लेकिन परिवार वाले उसे मना कर रहे थे जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. घटना की जांच कर रही भोईवाड़ा पुलिस ये पता लगा रही है कि खेल में किस चैलेंज को पूरा करने के लिए इस छात्र ने इतना बड़ा कदम उठाया.

पुलिस के अनुसार कक्षा 7वीं के इस छात्र को फ्री फायर गेम खेलने की आदत थी. इस गेम को भारत सरकार ने अन्य कुछ गेमों के साथ प्रतिबंधित कर दिया लेकिन चोरी छिपे इस गेम को खेला जा रहा है. हालांकि बच्चे के माता-पिता का कहना है कि इस छात्र को लत नहीं थी वो कभी-कभी ही फ्री फायर गेम खेलता था.

बच्चे ने नहीं खोला दरवाजा

बच्चे के माता-पिता और शिक्षकों का कहना है कि लड़का पढ़ाई में अच्छा था और उसे क्रिकेट खेलना पसंद था. जानकारी के मुताबिक, रविवार रात करीब साढ़े 7 बजे लड़के ने अपने पिता को फोन किया था. लड़के के पिता यात्रा कर रहे थे इसलिए बात नहीं कर पाये. जब लड़के के पिता ने वापस कॉल किया तो लड़के ने फोन नहीं उठाया. बच्चे की मां भी काम के सिलसिले से बाहर थी. दोनों के घर पहुंचने पर बच्चे ने दरवाजा नहीं खोला जिसके बाद दरवाज़े के तोड़ने पर बच्चा मृत मिला. 

भोईवाड़ा पुलिस का कहना है कि, यह ऑनलाइन फ्री फायर गेम ग्रुप में खेला जाता है. ग्रुप में दोस्त भी जुड़े होते हैं. ऐसे में यह पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार ऐसा क्या हुआ होगा जिसके चलते युवक ने यह कदम उठाया. क्या कोई चैलेंज था जिसे पूरा करने के लिए युवक ने खतरनाक कदम उठाया.

मध्य प्रदेश में भी एक 13 साल के बच्चे ने की थी आत्महत्या

बता दें, इससे पहले एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश से भी सामने आया था. ऑनलाइन गेम में हज़ारों रुपये गंवाने के बाद एक बच्चे नें सुसाइड कर लिया था. जानकारी के मुताबिक, 13 साल के बच्चे ने एक गेम के चक्कर में 40 हजार रुपये गंवा दिए थे जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली थी. इस बच्चे को भी फ्री फायर गेम की आदत थी. बताया गया कि बच्चे की मां ऑफिस में थी जब उनके फोन पर पैसे कटने का मैसेज आया. मां ने फोन कर अपने बेटे को डांटा जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. मामले की जांच करने पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद किया था जिसमें बच्चे ने अपनी मां से माफी मांगी थी. 

यह भी पढ़ें.

Manmohan Singh पर Nirmala Sitharaman का पलटवार, कहा- आपने भारत को कमजोर बनाया, देश में भीषण महंगाई भी रही

Election 2022: पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी राउंड की टक्कर से पहले ढाबे पर खाना खाते दिखे राहुल, चन्नी ने खेली फुटबॉल

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
सीएम विजय का किसानों को तोहफा, लोन माफी का किया ऐलान
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
Xप्लेन: भारत में फ्लाइट में बंदूक ले जाने के क्या हैं नियम? जानिए
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
Welcome To The Jungle अब ओटीटी पर मचाएगी धमाल, जानें- कब और कहां होगी रिलीज
'वेलकम टू द जंगल' अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां?
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget