एक्सप्लोरर

Election 2022: पंजाब में आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, आखिरी राउंड की टक्कर से पहले ढाबे पर खाना खाते दिखे राहुल, चन्नी ने खेली फुटबॉल

Punjab Assembly Election 2022: जनसभा से पहले चन्नी ने युवाओं के साथ फुटबॉल मैच भी खेला. चन्नी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस मैच का एक वीडियो शेयर किया है.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election 2022) का प्रचार अपने आखिरी दौर में चल रहा है. इस दौरान सभी पार्टियां सत्ता पाने की लड़ाई में उत्तर चुकी है. वहीं सत्ता बचाने में जुटी कांग्रेस लगातार रैलियों का आयोजन कर लोगों तक अपनी बात पहुंचाने में लगी हुई है. इसी क्रम में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने अटारी में जनसभा कर लोगों को संबोधित किया. वह यहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने पहुंचे थे.

वहीं जनसभा से पहले चन्नी ने युवाओं के साथ फुटबॉल मैच भी खेला. चन्नी ने अपने ट्वीटर हैंडल पर इस मैच का एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रचार के प्रेशर के बीच चन्नी बच्चों के साथ समय बिताने के लिए फुटबॉल मैच का सहारा ले रहे हैं. वीडियो में चन्नी के साथ कई युवा भी फुटबॉल खेल रहे हैं. उन्होंने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'अटारी में जनसभा से पहले युवाओं के साथ खेला फुटबॉल'.

चन्नी का गर्मजोशी से स्वागत

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के लिए यहां प्रचार किया. अमृतसर पूर्व से कांग्रेस विधायक सिद्धू के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया मैदान में हैं. कांग्रेस समर्थकों ने दावा किया कि अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने चन्नी का गर्मजोशी से स्वागत किया. चन्नी को 20 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए कांग्रेस द्वारा हाल ही में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था.

सिद्धू भी इस पद के दावेदारों में शामिल थे, लेकिन पार्टी ने चन्नी को चुना, जो अनुसूचित जाति समुदाय से पंजाब के पहले मुख्यमंत्री हैं. बाद में चन्नी ने सीमावर्ती निर्वाचन क्षेत्र अटारी (सुरक्षित) में पार्टी प्रत्याशी तरसेम सिंह सिलकला के पक्ष में भी प्रचार किया. चुनावी सभा को संबोधित करते हुए चन्नी ने मतदाताओं से निर्वाचन क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया. 

ढाबे पर पहुंचे राहुल गांधी

बता दें कि सभी पार्टियों के आरोप प्रत्यारोप और विवादित बयानों की बारिश के बीच पंजाब की 117 सीटों पर आज शाम चुनाव प्रचार थम जाएगा. आखिरी राउंड की टक्कर से पहले राहुल गांधी भी ढाबे पर खाना खाते दिखे. दरअसल प्रतार के दौरान कल राहुल गांधी का काफिला बरनाला के एक ढाबे के बाहर रुका. जहां वह पूरे दल बल के साथ खाना खाने ढाबे में दाखिल हुए. राहुल टेबल के सेंटर पर बैठे और उनके इर्द गिर्द बाकी नेताओं की भीड़ लगी हुई थी. दाहिनी ओर ठीक बगल में राजीव शुक्ला बैठे.

ये भी पढ़ें:

Russia-Ukraine Crisis: यूक्रेन से भारतीयों को निकालने पर अभी कोई फैसला नहीं, विदेश मंत्रालय ने किया साफ

भारत द्वारा 54 Chinese Apps पर बैन लगाने के बाद पहली बार बोला चीन, कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला

वीडियोज

West Bengal Elections: 'महिलाएं रसोई के औजारों के साथ तैयार रहें', जनता को क्यों भड़का रही ममता?
Trump Tariff: टैरिफ के चक्कर में अपने ही देश में घिरे ट्रंप, शुरू हुई बगावत! |ABPLIVE
UP BJP President Live Updates: यूपी का प्रदेश अध्यक्ष कौन? INSIDE STORY! | ABPLIVE
BJP State President: BJP में खुश की लहर... Pankaj Chaudhary होंगे BJP UP के नए सारथी
Delhi Weather: दिल्ली-NCR पर कोहरे का अटैक!आने वाले दिनों में क्या होगा हाल? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
पाकिस्तान की सरेआम बेइज्जती, ICC से खफा हो गया PCB; 2026 टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
विलेन से पहले कॉमिक रोल्स में खूब चमके 'रहमान डकैत', ओटीटी पर अवेलेबल हैं ये कल्ट मूवीज
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
बिहार कैबिनेट के नए विभागों का हुआ बंटवारा, CM नीतीश कुमार के पास सिविल विमानन की जिम्मेदारी
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
ब्रिटेन से पाकिस्तान तक पहुंचा H3N2 'सुपर फ्लू' का खतरनाक स्ट्रेन, इससे भारत को कितना खतरा?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
IPL में नौकरी करने के लिए कहां मिलती है डिटेल, कितनी योग्यता होनी बेहद जरूरी?
Embed widget