एक्सप्लोरर

कर्नाटक का सियासी संकट: इस्तीफा देने वाले 11 विधायक मुंबई पहुंचे, कांग्रेस ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया

. कर्नाटक के सियासी संकट के लिए कांग्रेस ने लगाया बीजेपी पर खऱीद फरोख्त का आरोप, सुरजेवाला ने कहा, चुनी गई सरकार बीजेपी को हजम नहीं हो रही, कांग्रेस और जेडीएस के 11 विधायकों ने दिया है इस्तीफा.

बेंगलुरु: कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन सरकार के 11 विधायकों ने आज इस्तीफा दे दिया. इन इस्तीफों से कुमारस्वामी सरकार पर खतरा मंडरा रहा है, बहुमत का आंकड़ा घटने के बाद बीजेपी के सरकार बनाने का रास्ता साफ माना जा रहा है. दो विधायक पहले ही इस्तीफा दे चुके हैं. इस्तीफा देने वाले 11 विधायक मुंबई पहुंच गए हैं, विधायक मुंबई के होटल सोफीटेल में ठहरे हैं. कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी केसी वेणुगोपाल शनिवार शाम बेंगलुरु पहुंच गए. वेणुगोपाल रविवार को सिद्धारमैया और रामलिंगा रेड्डी से मुलाकात करेंगे, इसके बाद कर्नाटक कांग्रेस प्रेसिडेंट दिनेश गुंडू राव से भी मिलेंगे. कर्नाटक मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी भी रविवार रात 8.30 बजे के करीब बैंगलोर पहुंचेंगे और सिद्धारमैया, केसी वेणुगोपाल और अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे.

सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल कर्नाटक में 17 जुलाई को विधानसभा में बहुमत साबित करने का आदेश दे सकते हैं. विधानसभा का सत्र 12 जुलाई को शुरू हो रहा है. कांग्रेस के 79 में से 10 ने इस्तीफा दे दिया है. वहीं जेडीएस के 37 में से तीन ने इस्तीफा दे दिया है. जिससे कांग्रेस के 69 और जेडीएस के 34 विधायक बचे हैं. वहीं बीएसपी का 1 और निर्दलीय 1. ऐसे में गठबंधन का नंबर 105 हो जाता है. जबकि बीजेपी के पास 105 विधायक है. कुल सीट 224 है और मैजिक नंबर 113 है. 13 विधायकों के इस्तीफे के साथ ही कुल संख्या 211 ही जाती है. यानी मैजिक नंबर 106.

गठबंधन के पास 105 और ऐसे हालात में स्पीकर वोट कर सकते हैं. ऐसे में कांग्रेस के हालत केट ऑन द वॉल जैसी नजर आ रही है. अगर एक इस्तीफा और सामने आ जाता तो सरकार गिर भी सकती है. हालांकि कांग्रेस के बागी विधायक 14 का दावा कर रहे हैं. बीजेपी भी लगातार सरकार गिरने का दावा करती रही है. साफ है कर्नाटक का नाटक फिर एक बार शुरू हो गया है. जिसने कांग्रेस और जेडीएस की धड़कने बढ़ा दी है. सवाल यही कि क्या कर्नाटक में गठबंधन सरकार गिरने कि कगार पर पहुंच गई है?

कांग्रेस का हमला, कहा- बीजेपी चुनी सरकार हजम नहीं कर पा रही कर्नाटक मामले को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गई है. आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बीजेपी पर खरीद फरोख्त का आरोप लगाया. सुरजेवाला ने कहा कि चुनी गई सरकार बीजेपी को हजम नहीं हो रही. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देश में आया राम गया राम यानि ख़रीद फ़रोख़्त की राजनीति शुरू हो गई है. कांग्रेस के सियासी संकट के बीच कांग्रेस ने वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में बैठक में मोतीलाल वोरा, मुकुल वासनिक, दीपेंद्र हुड्डा, ज्योतिरादित्य सिंधिया, पी चिदंबरम, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खड़गे, अहमद पटेल, जितेंद्र सिंह और आनंद शर्मा शामिल हुए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget