एक्सप्लोरर

समंदर में नशे की 'नाव' चलाने की Pakistani साजिश नाकाम, NCB-नेवी ने पकड़ी 2000 करोड़ की ड्रग्स

2000 Crore Drugs Seize: NCB ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में 800 किलोग्राम के नशीले पदार्थों को जब्त कर लिया है. जिसकी कीमत 2000 करोड़ रुपए आंकी गई है.

2000 Crore Drugs Seize: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के साथ एक संयुक्त अभियान में 800 किलोग्राम के नशीले पदार्थों को सफलतापूर्वक जब्त कर लिया है. फिलहाल जब्त किए गए नशीले पदार्थ की कीमत 2000 करोड़ रुपये आंकी गई है. सूत्रों के अनुसार पता चला है कि यह ड्रग्स पाकिस्तान से भारत भेजी जा रही थी. जिस पर गुजरात के समुद्री तट से दूर अरब सागर में नेवी और NCB की संयुक्त कार्रवाई की है.

सूत्रों ने बताया कि यह इस तरह का पहला अभियान है जहां एजेंसियों ने समुद्र के बीच से इतनी बड़ी मात्रा में ड्रग्स को जब्त किया है. बताया जा रहा है कि एनसीबी को समुद्र में नशीले पदार्थों की तस्करी के संबंध में एक इनपुट मिलने के बाद नौसेना के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया गया था. ड्रग एजेंसी ने संयुक्त ऑपरेशन के लिए नेवल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ इनपुट शेयर किया था.

फिलहाल जब्त की गई दवाओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में दो हजार करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है. वहीं जब्त की गई दवाओं में 525 किलोग्राम बहुत हाई क्वालिटी वाली हैश और 234 किलोग्राम क्रिस्टल मेथमफेटामाइन की बेहतरीन गुणवत्ता शामिल है. सूत्रों ने बताया कि एनसीबी की विशेष इकाई इस तरह की खुफिया सूचनाओं पर लगातार काम कर रही है. उन्होंने कहा कि एजेंसी भविष्य में नौसेना बलों के साथ इस तरह के संयुक्त अभियान चलाएगी.

सूत्रों ने जानकारी दी है कि यह ऑपरेशन 10 फरवरी की रात को किया गया था.  उनका कहना है कि एनसीबी और नौसेना की टीमें आईएनएस ताबर की RIB का इस्तेमाल कर समुद्र में दो नावों के पास पहुंचीं, जिसके आते ही एक नाव पाकिस्तान की समुद्री सीमा में दाखिल हो गई. वहीं एक अन्य नाव को भारतीय नौसेना ने रोक लिया. इस नाव से 800 किलोग्राम तक की संदिग्ध प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई.

इसे भी पढ़ेंः
Watch: ऑनलाइन Interview के दौरान महिला ने उड़ाया कंपनी का ही मजाक, वीडियो वायरल

Hug Day: सिंगल की फौज, सोशल मीडिया पर मीम्स के सहारे ले रही 'हग डे' पर मौज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
PM Modi @ 25: बीजेपी का मेगा प्लान, विनोद तावड़े को दी अहम जिम्मेदारी
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार
विझिंजम पोर्ट से शुरू हुए इग्जिम ऑपरेशंस, खुला केरल के वैश्विक व्यापार का नया द्वार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget