एक्सप्लोरर

हार का जिम्मेदार कोई नहीं, हम फिर सरकार बनाएंगे: मुलायम सिंह यादव

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को मिली हार के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का बड़ा सामने आया है. मुलायम सिंह यादव ने हार की जिम्मेदारी के सवाल पर कहा, ''हार का जिम्मेदार कोई नहीं, कोई वजह नहीं. ये जनता का विधान है. बीजेपी ने वादे तो बहुत किए हैं, देखो पूरे करते हैं या नहीं.''

मुलायम सिंह ने आगे कहा, ''इस बार हम जनता को प्रभावित नहीं कर पाए. इसलिए कोई जिम्मेदार नहीं. इस हार से पहले भी इससे बड़ी हार हो चुकी है लेकिन हम दोबारा सरकार बनाने में कामयाब रहे और अगले बार भी सरकार बनाएंगे.''

कभी कभी समझाने से नहीं, बहकाने से मिलता है- अखिलेश यादव हार की वजह पूछे जाने पर कल अखिलेश ने कहा था, ''कभी कभी समझाने से नहीं, बहकाने से मिलता है. हो सकता है लोगों को एक्सप्रेस वे ना पसंद आया हो और बुलेट ट्रेन के लिए वोट कर दिया हो.”

कांग्रेस के साथ आगे भी रहेगा गठबंधन कांग्रेस के गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा, “कांग्रेस के साथ गठबंधन अच्छा रहा. ये गठबंधन आगे भी जारी रहेगा. हमारी साइकिल ट्यूबलेस साइकिल थी और आगे भी रहेगी. दो सीट वाली साइकिल की तरह कांग्रेस आगे भी हमारे साथ रहेगी.”

किसे कितनी सीटें और कितना वोट ? यूपी में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों को 325 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने खुद 312 सीटों पर कब्जा जमाया है. आपको बता दें यूपी में बीजेपी का वोट प्रतिशत सबसे ज्यादा 39.7% रहा है. विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी सिर्फ 47 सीटें ही जीत पाई. समाजवादी पार्टी का वोट प्रतिशत इस विधानसभा चुनाव में सिर्फ 21.8% रहा. मायावती की पार्टी बीएसपी का भी इस चुनाव में बुरा हाल रहा.

बीएसपी को केवल 19 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में ये पार्टी समाजवादी पार्टी से आगे है. इस बार के यूपी चुनाव में बीएसपी का वोट प्रतिशत 22.2% रहा है जो समाजवादी पार्टी के वोट प्रतिशत से ज्यादा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई
CEC के खिलाफ राहुल की याचिका पर एक्शन में CJI, कल ही हो सकती है सुनवाई

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget